यूटिलिटी
Nitin Sharma | May 11, 2026, 05:09 PM IST
1.पति पत्नी बन जाएंगे अमीर

इसी में पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम हैं, जो खतरों को दूर रखने के साथ ही पति पत्नी को 10 साल में अमीर बना देगी. आइए जानते हैं पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम आपके लिए कितनी बेहतर हो सकती है.
(Credit Image AI)
2.मात्र 100 रुपये से कर सकते हैं इसकी शुरुआत

पोस्ट ऑफिस की RD एक स्मॉल सेविंग्स स्कीम है. इसकी शुरुआत मात्र 100 रुपये से हो जाती है. इसमें निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है.वहीं इस समय इसकी ब्याज की बात करें तो 6.7 प्रतिशत है. इसमें आपका पैसा बढ़ने के साथ ही पूरी तरह से सुरक्षित रहता है.
(Credit Image AI)
3.पति पत्नी मिलकर बना सकते हैं 41 लाख का फंड

इस स्कीम में सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें पति पत्नी दोनों का जॉइंट अकाउंट खुल सकता है. अगर पति पत्नी दोनों कामकाजी हैं और मिलकर घर के बजट से कुछ हजार रुपये निकालते हैं तो मात्र 10 साल में 41 लाख रुपये तक का फंड तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं पूरा हिसाब
(Credit Image AI)
4.यह है निवेश का पूरा कैलकुलेशन

पति पत्नी दोनों पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में ज्वाइंट अकाउंट खुलवाकर हर माह 12000 12000 हजार रुपये जमा कराये. पति पत्नी दोनों के मिलाकर यह 24000 रुपये बैठता है. अब मात्र 10 साल की अवधि चुनें. इसमें 5 साल की मैच्योरिटी + 5 साल का एक्सटेंशन इससे आप कुल 28,80,000 लाख रुपये जमा करेंगे. इस पर करीब 12,20,509 रुपये ब्याज मिलेंगे. ऐसे में मात्र 10 साल में आपको मैच्योरिटी पर 41,00,509 रुपये मिलेंगे.
(Credit Image AI)
5.मैच्योरिटी और एक्सटेंशन के नियम

वैसे तो पोस्ट ऑफिस में RD की मैच्योरिटी समय सीमा 5 साल होती है, लेकिन आप इसे अपनी मर्जी से आगे तक जारी रख सकते हैं. अगर आप इसे 5 साल के एक्सटेंड करते हैं तो कुल 10 साल में आपको 41 लाख रुपये मिलेंगे.
(Credit Image AI)
6.जरूरत पड़ने पर ले सकते हैं लोन

पोस्ट ऑफिस RD में न सिर्फ आपका पैसा तेजी से बढ़ेगा. आप इस पैसे पर जरूरत के हिसाब से लोन भी पा सकते हैं. इसमें मात्र 1 साल में जमा आपके पैसे का 50 प्रतिशत तक का लोन मिल सकता है.
(Credit Image AI)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.