Advertisement

Post Office Scheme: डाकघर की जीरो रिस्क स्कीम, सिर्फ एक बार जमा करें, ₹2 लाख तक कमाएं!

Post Office Time Deposit Scheme: पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (POTD) स्कीम भारत की सबसे लोकप्रिय बचत योजनाओं में से एक है. इसे 'पोस्ट ऑफिस FD' भी कहा जाता है.

रईश खान | May 04, 2026, 11:25 PM IST

1.क्या है पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम?

क्या है पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम?
1

आज के दौर में सेविंग के लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स बेहतर ऑप्शन हो सकती हैं. इसमें भी खासकर पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (Post Office Time Deposit - POTD) स्कीम, जो भारत की सबसे लोकप्रिय डाकघर बचत योजनाओं में से एक है. (फोटो: AI)
 

Advertisement

2.Zero Risk सेविंग स्कीम

Zero Risk सेविंग स्कीम
2

POTD एक ऐसी योजना है, जहां आप निश्चित अवधि के लिए अपनी जमा राशि पर गारंटीड रिटर्न प्राप्त करते हैं. यह स्कीम बैंक FD की तरह काम करती है, लेकिन इसमें भारत सरकार की गारंटी होती है. यानी यह जीरो रिस्क सेविंग स्कीम (Zero Risk Saving Scheme) है. (फोटो: AI)
 

3.तिमाही आधार पर होगी ब्याज की गणना

तिमाही आधार पर होगी ब्याज की गणना
3

अगर आप भी सेविंग का करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम बेहतर विकल्प हो सकती है. इसमें एक बार निवेश करने पर 2 लाख रुपये से ज्यादा ब्याज के रूप में कमा सकते हैं. ब्याज की गणना तिमाही आधार पर होती है, लेकिन इसका भुगतान सालाना (Annually) किया जाता है. (फोटो: AI) 
 

4.निवेश टैन्योर के हिसाब से मिलेगा ब्याज

निवेश टैन्योर के हिसाब से मिलेगा ब्याज
4

दरअसल, इस स्कीम में निवेश टैन्योर के हिसाब से ब्याज मिलता है. जैसे एक साल के लिए जमा करने पर 6.9% के हिसाब से ब्याज मिलेगा. 2 साल के टाइम डिपॉजिट पर 7%, 3 साल के निवेश पर 7.1% और 5 साल के निवेश पर 7.5% की दर से ब्याज मिलेगा. (फोटो: AI)
 

5.2 लाख रुपये का मिलेगा ब्याज

2 लाख रुपये का मिलेगा ब्याज
5

मान लीजिए Post Office Time Deposite Scheme के तहत आपने एकमुश्त 4.5 लाख रुपये 5 साल के लिए जमा किए. इस अवधि में 7.5% की ब्याज दर से आपको मैच्योरिटी पर कुल 6,52,477 रुपये मिलेंगे. यानी आपको 2,02,477 रुपये की कमाई हो जाएगी. (फोटो: AI)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement