Advertisement

PM Mudra Loan Scheme: बिना गारंटी मिलेगा 50 हजार से 20 लाख रुपये तक का लोन, जानें पात्रता से लेकर आवेदन का तरीका

आज के समय में ज्यादातर लोग अपना बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, लेकिन कुछ लोग आइडिया न होने या और कई पैसों की किल्लत की वजह से इंटरप्रेन्योर बनने के सपने को त्याग देते हैं, लेकिन ऐसा करने की जरूरत नहीं है. आपके इसी सपने को पूरा करने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत की है.

Nitin Sharma | Jun 04, 2026, 02:15 PM IST

1.50 हजार से मिलता है 20 लाख रुपये तक का लोन

50 हजार से मिलता है 20 लाख रुपये तक का लोन
1

Pradhan Mantri MUDRA Yojana के तहत व्यक्ति को सरकार 50 हजार रुपये से लेकर 20 लाख तक बिना किसी गारंटी के लोन दे रही है. इस योजना के तहत देश के छोटे रेहड़ी पटरी से लेकर दुकानदार या कारोबारी लोन लेकर अपने काम की शुरुआत कर सकता है. इंटरप्रेन्योरसिप को बढ़ावा देने के लिए ही सरकार ने आज से 11 साल पूर्व यानी 2015 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत की थी. आइए जानते हैं क्या है ये योजना...

(Credit Image AI)

Advertisement

2.क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना

क्या है प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
2

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना की शुरुआत आज से 11 साल पूर्व मोदी सरकार ने की थी. इस योजना के तहत रेहड़ी पटरी से लेकर कोई अच्छे आइडिया के साथ बिजनेस लोन ले सकता है. इसमें खेती से जुड़ा व्यापार भी शामिल हे. इस स्कीम के शुरुआत में सरकार 50 हजार रुपये से लेकर 10 लाख रुपये तक का मुदा लोन प्रदान कर रही थी, लेकिन अब 2024-25 में इसे सीधा डबल यानी 20 लाख रुपये तक कर दिया गया है. इसे योजना को मुख्य रूप से 4 कैटेगरी में बांटा गया है.

(Credit Image AI)

3.इन 4 कैटेगरी में मिलता है मुद्रा योजना लोन

इन 4 कैटेगरी में मिलता है मुद्रा योजना लोन
3

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में बिना गारंटी के इस लोन को अलग अलग 4 कैटेगरी में बांटा गया है. इसमें सबसे पहला शिशु दूसरा किशोर, तीसरी तरुण और चौथा तरुण प्लस है. शिशु लोन उन लोगों को मिलता है, जो नया काम शुरू करना चाहते हैं. इसके लिए उन्हें 50 हजार रुपये तक बिना किसी गारंटी के लोन मिल सकता है.

(Credit Image AI)

4.किस कैटेगरी में मिलता है कितना लोन

किस कैटेगरी में मिलता है कितना लोन
4

प्रधानमंत्री मुद्रा योजना में 4 कैटेगरी हैं. इनमें सबसे पहली है शिशु लोन इसके तहत बिना किसी गारंटी के व्यक्ति को 50 हजार रुपये का लोन मिल सकता है. दूसरी किशोर कैटेगरी के तहत 50 हजार रुपये से लेकर 5 लाख तक का लोन मिल सकता है. तीसरा तरुण लोन 5 लाख से लेकर 10 लाख रुपये तक मिल सकता है. वहीं आखिरी तरुण प्लस लोन योजना में 10 से 20 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है. 

(Credit Image AI)

5.इसलिए सरकार बिना गारंटी दे रही लोन

इसलिए सरकार बिना गारंटी दे रही लोन
5

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन की सबसे खास विशेषता है कि इसे बिना किसी गारंटी के दिया जाता है. सरकार ने इस योजना की शुरुआत स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए की है. यही वजह है कि इसकी प्रोसेस को बहुत ही सरल रखा गया है. वहीं मुद्रा योजना को 4 अलग अलग कैटेगरी में बांटा गया है. इसमें आपको कुछ भी गिरवी या गारंटी देने की जरूरत नहीं है.

(Credit Image AI)

6.मुद्रा योजना के लिए ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

मुद्रा योजना के लिए ऐसे कर सकते हैं अप्लाई
6

अगर आप भी मुद्रा योजना के तहत लोन लेना चाहते हैं तो इसके लिए बहुत परेशान होने की जरूरत नहीं है और न ही जयादा दस्तावेजों की जरूरत है. इसके ​लिए सिर्फ पैन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो देना होगा. वहीं अगर आप कोई व्यापार कर रहे हैं तो उसका प्रूफ देना होगा. लोन लेकर कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो उसका फुल प्रूफ आइडिया, कोस्ट और मार्केट के विषय में बताना होगा. इससे संबंधित दस्तावेज जमा करने होंगे. इसके लिए Udyamimitra.in वेबसाइट पर जाकर अप्लाई करनाा होगा. यहां पर Apply for Mudra Loan का ऑप्शन चुनें. इसके बाद जो फॉर्म खुलेगा. उसे अच्छे से भर दें. साथ ही मांगे गये दस्तावेज अपलोड कर दें. कुछ ही दिन में आपको लोन मिल जाएगा.

(Credit Image AI)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement