यूटिलिटी
मोहम्मद साबिर | Apr 24, 2026, 10:41 PM IST
1.MakeMyTrip ने लॉन्च किया नया फीचर

अप्रैल 2026 में मेकमाईट्रिप ने नया फीचर Seat Availability Forecast लॉन्च किया है. इस टूल से एडवांस एल्गोरिदम का उपयोग होगा और पता लगेगा कि किसी स्पेशल ट्रेन की सीटें कब बिकने वाली हैं, जिससे यात्रियों को अधिक सूचित निर्णय लेने और वेटिंग लिस्ट से बचने में मदद मिल सकेगी. ये टूल सालों के बुकिंग डेटा और वास्तविक समय के मांग पैटर्न पर बनाया गया है. अब ये सुविधा मेकमाईट्रिप ऐप और वेबसाइट दोनों पर उपलब्ध है.
2.MakeMyTrip के CEO ने भी की टिप्पणी

मेकमाईट्रिप के सह-संस्थापक और ग्रुप सीईओ राजेश मागो ने कहा, "हम भारतीय रेल यात्रियों की छोटी जरूरतों का अनुमान लगाने और उन्हें संबोधित करने के अपने मिशन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. सीट उपलब्धता का पूर्वानुमान उस प्रयास का परिणाम है, जो डेटा विज्ञान में निहित है, इसे फ्री बनाया गया है और लाखों यूजर्स के लिए वास्तविक योजना चुनौती को हल करने के लिए डिजाइन किया गया है. ये हमारे रेल स्टैक में एक मजबूत अतिरिक्त है, जो ट्रेन यात्रा को अधिक अनुमानित और कम तनावपूर्ण बनाने में मदद करता है."
3.इस सुविधा से यात्रियों को होगी आसानी

इसके अलावा MakeMyTrip ने 'सोल्ड-आउट अलर्ट' सुविधा भी शुरू की है. अगर कोई यात्री तुरंत बुकिंग के लिए तैयार नहीं है, तो ये अलर्ट सिस्टम उन्हें सूचित करेगा, जब उनकी पसंदीदा ट्रेन में सीट की उपलब्धता एक निश्चित स्तर से कम हो जाती है. इससे यूजर्स को कन्फर्म टिकट प्राप्त करने का आखिरी मौका देगा.
4.कितने दिन पहले तक बुक कर सकते हैं टिकट?

भारत में ट्रेन टिकट यात्रा से 60 दिन पहले तक बुक किया जा सकता है. लेकिन यात्री इसलिए टिकट बुक नहीं कर पाते हैं, क्योंकि उन्हें इतनी पहले कन्फर्म नहीं होता कि वो सफर करेंगे या नहीं. यात्री पहले अपनी यात्रा की तारीख की पुष्टि कर लेते हैं, तभी वो टिकट बुक करते हैं. इसी वजह से करीब 70 प्रतिशत यात्रियों वेटिंग लिस्ट में शामिल हो जाते हैं.