यूटिलिटी
Abhay Sharma | May 18, 2026, 10:28 PM IST
1.घरेलू एलपीजी सिलेंडर

भारतीय तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने आम जनता की रसोई को महंगाई के बड़े झटके से बचा लिया है. ताजा रेट के बारे में बात करें तो 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, दिल्ली में यह ₹913 पर बरकरार है. (AI Image)
2.कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर

19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें देश के अधिकांश हिस्सों में ₹3,000 के ऐतिहासिक स्तर को पार कर चुकी हैं, बता दें कि मई की शुरुआत में इसमें ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई थी. आइए जान लेते हैं आज घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत क्या है... (AI Image)
3.घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

नई दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913.00 और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 3,071.50 है. ऐसे ही कोलकाता में 939.00 और 3,202.00, मुंबई में 912.50 और 3,024.00, चेन्नई में 928.50 और 3,237.00, गुड़गांव में 921.50 और 3,088.00, नोएडा में 910.50 और 3,071.50, बेंगलुरु में 915.50 और 3,152.00, भुवनेश्वर में 939.00 और 3,238.00, चंडीगढ़ में 922.50 और 3,092.50, हैदराबाद में 965.00 और 3,315.00, जयपुर में 916.50 और 3,099.00, लखनऊ में 950.50 और 3,194.00, पटना में 1,002.50 और 3,346.50, तिरुवनंतपुरम में 922.00 और 3,106.00 है. (AI Image)
4.5 किलो वाला सिलेंडर का भाव

बाजार दर पर मिलने वाले 5 किलोग्राम वाले FTL (Free Trade LPG) सिलेंडर की कीमतों में हाल ही में बड़ा उछाल देखने को मिला है, दिल्ली-NCR की बात करें तो यहां इसकी कीमत 549 से बढ़कर 810.50 के स्तर पर बिक रहा है, इसकी वजह से प्रवासी मजदूरों और अकेले रहने वाले छात्रों की जेब पर बोझ बढ़ा है. बताते चलें अगर क्रूड ऑयल की वैश्विक कीमतों में नरमी नहीं आई, तो जून महीने की समीक्षा में घरेलू गैस सिलेंडरों के दाम में 40 से 50 तक का उछाल आ सकता है. (AI Image)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.