यूटिलिटी
Nitin Sharma | May 20, 2026, 11:15 AM IST
1.यह है एलआईसी की बेहतरीन पॉलिसी

एलआईसी की हाई रिटर्न के साथ ही लाइफ इंश्योरेस देने वाली पॉलिसी की जीवन आनंद पॉलिसी है. यह एक तरह का एंडोमेंट प्लान है, जिसमें सेविंग और इंश्योरेंस दोनों का मिलता है. इतना नहीं इसमें पॉलिसीधारक पॉलिसी की मैच्योरिटी तक जीवित रहता है, तो उसे मैच्योरिटी पर एकमुश्त रकम मिलती है.
(Credit Image AI)
2.इस स्कीम में 45 रुपये निवेश करने पर मिलेंगे 25 लाख रुपये

एलआईसी की इस स्कीम में मात्र 45 रुपये रोज जमा करते हैं तो यह हर महीने करीब 1350 रुपये से 1400 रुपये तक अमाउंट बैठता है. इसे 30 से 35 साल तक जारी रखना होगा. इससे आपकी मैच्योरिटी रिटर्न करीब 25 लाख रुपये मिलेगा.
(Credit Image AI)
3.पॉलिसी में मिलता है डबल रिटर्न

इस पॉलिसी में आपको डबल रिटर्न मिलता है. पहला इसमें आपको कम निवेश में बेहतरीन रिटर्न और दूसरा लाइफ इंश्योरेस.पॉलिसी खत्म होने के बाद भी लाइफ कवर जारी रहता है. जीवन आनंद पॉलिसी की यही खासियत इसे और स्कीम से अलग मनाती है.
(Credit Image AI)
4.बोनस का भी मिलता है फायदा

जीवन आनंद पॉलिसी में अच्छा रिटर्न और लाइफ कवर के साथ ही बोनस का लाभ भी मिलता है. एलआईसी समय समय पर अपने पॉलिसी होल्डर्स को बोनस देती है. इसमें मैच्योरिटी की राशि बढ़ सकती है. साथ ही जरूरत पड़ने पर पॉलिसी पर लोन भी ले सकते हैं.
(Credit Image AI)
5.गारंटीड मिलता है रिटर्न

कम निवेश और रिस्क में जीवन आनंद पॉलिसी हाई रिटर्न देने वाली पॉलिसी है. मिडिल क्लास परिवार और जो लोग सुरक्षित निवेश चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है, क्योंकि इस स्कीम में खतरा काम होता है. साथ ही फंड अच्छा खासा मिलता है. वहीं पॉलिसी का प्रीमियम आपकी उम्र, स्कीम के तहत बदल सकता है.
(Credit Image AI)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से