Advertisement

Indian Railways Tricks: स्लीपर के किराए पर मिलेगा AC कोच का मजा, बस बुकिंग के वक्त रेलवे की इस ट्रिक का करें इस्तेमाल

भारतीय रेलवे अपने पैसेंजर्स को कुछ ऐसी सुविधाएं देता है जिसके बारे में कम ही यात्रियों को पता होता है. आज हम आपको रेलवे की ऑटो अपग्रेडेशन सुविधा के बारे में बताएंगे जिससे आप स्लीपर क्लास के टिकट पर एसी कोच से सफर कर सकते हैं...

Jaya Pandey | May 10, 2026, 10:30 PM IST

1.स्लीपर के किराए में कैसे लें एसी का मजा?

स्लीपर के किराए में कैसे लें एसी का मजा?
1

अगर आप अक्सर ट्रेनों से सफर करते हैं, तो स्लीपर की टिकट पर एसी कोच का मजा उठाना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको उस ट्रिक की जानकारी देंगे जो आपको बिना अतिरिक्त पैसे दिए बेहतर क्लास में यात्रा करने का मौका देती है. इससे स्लीपर क्लास का कन्फर्म टिकट रखने वाले यात्रियों को थर्ड एसी में, थर्ड एसी वाले यात्रियों को सेकंड एसी में और सेकेंड एसी वालों को फर्स्ट एसी में सीट मिल सकती है.
(Image: AI Generated)

Advertisement

2.रेलवे की ऑटो अपग्रेडेशन सुविधा

रेलवे की ऑटो अपग्रेडेशन सुविधा
2

यह रेलवे की ऑटो अपग्रेडेशन सुविधा है. हालांकि यह सुविधा पूरी तरह सीटों की उपलब्धता पर निर्भर करती है और हर यात्री को इसका फायदा मिले, यह जरूरी नहीं है. भारतीय रेलवे और IRCTC लंबे समय से यात्रियों के सफर को अधिक आरामदायक बनाने के लिए इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसका मकसद ट्रेन में खाली सीटों का बेहतर इस्तेमाल करना है. 
(Image Credit: Wikimedia Commons)

3.कब अपर क्लास में अपग्रेड हो जाती है सीट?

कब अपर क्लास में अपग्रेड हो जाती है सीट?
3

जब 3AC या 2AC जैसी किसी ऊंची श्रेणी में सीटें खाली रह जाती हैं और निचली श्रेणी में वेटिंग लिस्ट लंबी होती है, तब रेलवे कुछ कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ऑटोमैटिक तरीके से अपग्रेड कर देता है. इससे खाली सीटें भर जाती हैं और निचली श्रेणी में RAC या वेटिंग वाले यात्रियों को भी सीट मिलने की संभावना बढ़ जाती है.
(Image Credit: Wikimedia Commons)

4.कैसे उठाएं रेलवे के ऑटो अपग्रेडेशन सुविधा का फायदा?

कैसे उठाएं रेलवे के ऑटो अपग्रेडेशन सुविधा का फायदा?
4

इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए टिकट बुकिंग के समय 'Consider for Auto Upgradation' विकल्प को चुनना होता है. IRCTC वेबसाइट या ऐप पर टिकट बुक करते समय यह ऑप्शन दिखाई देता है. अगर यात्री Yes चुनता है, तभी उसका टिकट अपग्रेडेशन के लिए मान्य होता है. वहीं, अगर कोई यात्री यह विकल्प नहीं चुनता, तो उसे ऑटो अपग्रेडेशन का लाभ नहीं मिलता.
(Image Credit: Canva)

5.सिर्फ कंफर्म टिकट वालों को ही मिलती है ये सुविधा

सिर्फ कंफर्म टिकट वालों को ही मिलती है ये सुविधा
5

यह समझना जरूरी है कि ऑटो अपग्रेडेशन केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों के लिए ही लागू होता है. वेटिंग लिस्ट या RAC टिकट सीधे अपग्रेड नहीं किए जाते. साथ ही, रेलवे केवल उपलब्ध सीटों के आधार पर ही अपग्रेड देता है. उदाहरण के लिए, अगर स्लीपर में आपका कन्फर्म टिकट है और 3AC में कुछ सीटें खाली हैं, तो सिस्टम आपको 3AC में शिफ्ट कर सकता है. इसी तरह 3AC से 2AC और 2AC से First AC तक भी अपग्रेड संभव है, लेकिन यह पूरी तरह सीट उपलब्धता पर निर्भर करता है.
(Image Credit: Canva)

6.काफी पुरानी है रेलवे की ऑटो अपग्रेडेशन सुविधा

काफी पुरानी है रेलवे की ऑटो अपग्रेडेशन सुविधा
6

कई लोग सोचते हैं कि यह सुविधा नई है, लेकिन वास्तव में भारतीय रेलवे पिछले कई साल से ऑटो अपग्रेडेशन सिस्टम चला रहा है. हाल के समय में सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर इसकी चर्चा ज्यादा होने के कारण लोगों का ध्यान इस ओर गया है. रेलवे समय-समय पर अपनी सीट मैनेजमेंट प्रणाली को बेहतर बनाता रहता है ताकि यात्रियों को अधिक सुविधा मिल सके.
​​​​​​​(Image Credit: Canva)

7.रेलवे की ऑटो अपग्रेडेशन सुविधा का फायदा

रेलवे की ऑटो अपग्रेडेशन सुविधा का फायदा
7

इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यात्रियों को बिना अतिरिक्त किराया दिए बेहतर क्लास में सफर करने का मौका मिल जाता है. खासकर गर्मियों या लंबी दूरी की यात्रा में एसी कोच ज्यादा आरामदायक साबित होते हैं. एसी कोच में सफाई, सुरक्षा और सुविधाएं सामान्य कोच की तुलना में बेहतर होती हैं. इसके अलावा, खाली सीटों का सही इस्तेमाल होने से ट्रेन की सीट व्यवस्था भी अधिक प्रभावी बनती है.
(Image Credit: Canva)

8.IRCTC पर ट्रेन टिकट बुक करते समय ध्यान रखें ये ट्रिक

IRCTC पर ट्रेन टिकट बुक करते समय ध्यान रखें ये ट्रिक
8

यात्रियों को यह भी समझना चाहिए कि ऑटो अपग्रेडेशन पूरी तरह रेलवे सिस्टम पर निर्भर करता है. अगर ऊंची श्रेणी में सीटें खाली नहीं हैं या ट्रेन में वेटिंग लिस्ट की स्थिति अलग है, तो अपग्रेड नहीं मिलेगा. ऐसे में यात्री को उसी क्लास में यात्रा करनी होगी, जिसमें उन्होंने टिकट बुक किया था. इसलिए अगली बार जब भी आप IRCTC पर ट्रेन टिकट बुक करें, तो Consider for Auto Upgradation विकल्प को ध्यान से देखें. हो सकता है कि स्लीपर के किराए में आपको एसी कोच का आराम मिल जाए.
(Image Credit: Canva) 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement