Advertisement

Indian Railways Rule: क्या किसी और की टिकट पर कर सकते हैं ट्रेन में सफर? जानें रेलवे का नियम

क्या किसी और की टिकट पर आप ट्रेन से यात्रा कर सकते हैं? जानें रेलवे का कानून क्या कहता है...

Jaya Pandey | Apr 30, 2026, 02:31 PM IST

1.क्या आपकी टिकट पर कोई और यात्रा कर सकता है?

क्या आपकी टिकट पर कोई और यात्रा कर सकता है?
1

कई बार ऐसा होता है कि आपने यात्रा के लिए रेलवे का टिकट बुक कर लिया, लेकिन किसी वजह से आप उस दिन यात्रा नहीं कर पाते. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि क्या उस टिकट पर कोई दूसरा व्यक्ति सफर कर सकता है. इसका सीधा जवाब है कि बिना नियम के ऐसा करना मान्य नहीं है. 
(Image: AI Generated)

Advertisement

2.क्या है रेलवे का नियम?

क्या है रेलवे का नियम?
2

रेलवे के नियमों के मुताबिक टिकट पर जिस व्यक्ति का नाम होता है सामान्य स्थिति में उसी को यात्रा करने की अनुमति होती है. वहीं, अगर कोई दूसरा व्यक्ति उसी टिकट पर यात्रा करता हुआ पकड़ा जाता है, तो उसे बिना टिकट यात्री माना जा सकता है और उसे जुर्माना भी देना पड़ सकता है. हालांकि, कई मामलों में रेलवे ने छूट दी है. 

3.रेलवे की टिकट ट्रांसफर की सुविधा

रेलवे की टिकट ट्रांसफर की सुविधा
3

कुछ खास परिस्थितियों में भारतीय रेलवे ने टिकट ट्रांसफर करने की सुविधा दी है, लेकिन यह सुविधा सीमित और नियमों के तहत होती है. कन्फर्म टिकट को परिवार के करीबी सदस्यों जैसे माता, पिता, भाई, बहन, पति, पत्नी, बेटा या बेटी के नाम पर ट्रांसफर कराया जा सकता है. इसके लिए यात्री को ट्रेन के डिपार्चर से कम से कम 24 घंटे पहले आवेदन करना जरूरी होता है. 
(Image Credit: Canva)

4.इतने देर पहले करना होता आवेदन

इतने देर पहले करना होता आवेदन
4

यह प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं बल्कि रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर पर जाकर पूरी करनी होती है. यहां संबंधित व्यक्ति के पहचान पत्र के साथ आवेदन करना होता है. कुछ खास मामलों में इसकी समय सीमा अलग होती है. शादी या किसी पारिवारिक समारोह के लिए समूह में यात्रा करने वाले लोगों को लगभग 48 घंटे पहले आवेदन करना पड़ता है और इसके लिए जरूरी डॉक्यूमेंट भी दिखाने होते हैं. 
(Image Credit: Canva)

5.सिर्फ एक बार मिलती है ये सुविधा

सिर्फ एक बार मिलती है ये सुविधा
5

सरकारी कर्मचारियों या एनसीसी कैडेट्स को भी कुछ विशेष परिस्थितियों में टिकट ट्रांसफर की अनुमति दी जाती है. हालांकि, टिकट ट्रांसफर की सुविधा केवल एक बार ही मिलती है. एक बार नाम बदलने के बाद उसी टिकट को दोबारा किसी और के नाम पर ट्रांसफर नहीं किया जा सकता. 
(Image Credit: Canva)

6.वेटिंग लिस्ट या आरएसी टिकट का क्या?

वेटिंग लिस्ट या आरएसी टिकट का क्या?
6

वेटिंग लिस्ट या आरएसी टिकट पर यह सुविधा लागू नहीं होती, यह सुविधा सिर्फ कन्फर्म टिकट के यात्रियों के लिए ही होती है इसलिए अगर आपके पास किसी और के नाम का टिकट है, तो बिना ट्रांसफर कराए उस पर यात्रा करना ठीक नहीं है. सही तरीका यही है कि आप समय रहते रेलवे के नियमों के अनुसार टिकट ट्रांसफर कराएं. इससे आप जुर्माने और परेशानी से बच सकते हैं और आपकी यात्रा भी आराम से पूरी हो जाएगी.
(Image Credit: Canva)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement