Advertisement

भारत के टॉप 7 जींस होलसेल मार्केट, जहां कौड़ियों के दाम में मिलते हैं ब्रांडेड पैंट

Cheapest Jeans Market: जींस एक ऐसा क्लासिक और वर्सेटाइल आउटफिट है, जिसे लगभग हर ऑकेजन पर पहना जा सकता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत कम्फर्ट और फ्लेक्सिबिलिटी है. इसे टी-शर्ट से लेकर Shirt और ब्लेजर तक के साथ पेयर किया जा सकता है. आज हम आपको जींस की सबसे सस्ती होलसेल मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं.

रईश खान | Mar 25, 2026, 10:51 PM IST

1.गांधी नगर मार्केट (दिल्ली)

गांधी नगर मार्केट (दिल्ली)
1

दिल्ली का गांधी नगर मार्केट कपड़ों के लिए सबसे फेमस है. यह एशिया का सबसे बड़ा रेडीमेड गारमेंट और टेक्सटाइल बाजार है, जहां आपको पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के लिए सभी तरह के कपड़े होलसेल रेट में मिल जाते हैं. यहां आपको बेहतरीन ब्रांड के जींस 300-400 रुपये तक में मिल जाते हैं. (फोटो: AI)
 

Advertisement

2.सरोजनी नगर मार्केट (दिल्ली)

सरोजनी नगर मार्केट (दिल्ली)
2

सरोजनी नगर मार्केट दिल्ली के प्रसिद्ध और सबसे सस्ते बाजारों में से एक है. यह महिलाओं के कपड़े के लिए फेमस है, लेकिन ऐसा नहीं है. यहां पुरुषों के भी बेहतरीन क्वालिटी के कपड़े मिल जाते हैं. खासकर जींस, जो 200-300 रुपये के शुरुआती कीमत में मिल जाते हैं. (फोटो: AI)
 

3.बड़ा बाजार (कोलकाता)

बड़ा बाजार (कोलकाता)
3

कोलकाता का बड़ा बाजार एशिया का सबसे बड़ा रेडीमेड बाजार है, जहां महिला, पुरुष और बच्चों के सभी तरह के कपड़े थोक दाम पर मिलते हैं. यहां लगभग 1,00,000 लोग काम करते हैं और यह बाजार कोलकाता की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान निभाता है. (फोटो: AI)
 

4.धीकांटा बाजार (अहमदाबाद)

धीकांटा बाजार (अहमदाबाद)
4

अहमदाबाद का धीकांटा बाजार भी कपड़ों के लिए बहुत प्रसिद्ध है. यहां आपको जींस, टॉप, टी-शर्ट, सूट, वेस्टर्न और इंडियन ड्रेसेस काफी किफायती रेट में मिल जाते हैं. यहां जींस की कीमत 50 रुपये से लेकर 4,000 रुपये तक है. यह बाजार थोक में खरीदारी के लिए भी जाना जाता है. (फोटो: AI)
 

5.उल्हासनगर मार्केट (मुंबई)

उल्हासनगर मार्केट (मुंबई)
5

मुंबई का उल्लासनगर मार्केट भी सस्ते और बेस्ट Denim के लिए फेमस है. जहां बहुत ही चीफ रेट में आपको जींस मिल जाएंगे. यह बाजार सुबह 10 बजे से रात 11 बजे तक खुलता है. (फोटो: AI)
 

6.सूरत (गुजरात)

सूरत (गुजरात)
6

गुजरात का सूरत भी भारत का एक प्रमुख कपड़ा उत्पादन केंद्र है. जहां से कपड़ा दुनिया भर में जाता है. इस शहर में रोजाना 5 लाख मीटर जींस का उत्पादन होता है. सूरत को भारत का दूसरा सबसे बड़ा जींस उत्पादन केंद्र माना जाता है. यहां आपको मेन जींस 230-800 रुपये, लेडीज जींस 189-749 रुपये, कैजुअल जींस 210-500 रुपये और प्रिमियम जींस 1,300-2,599 रुपये तक मिल जाएगी. (फोटो: AI)
 

7.चिकपेट मार्केट (बेंगलुरु)

चिकपेट मार्केट (बेंगलुरु)
7

यह साउथ इंडिया का सबसे बड़ा होलसेल मार्केट माना जाता है. यह विशेष रुप से जींस और सिल्क साड़ियों के लिए जाना जाता है. यह बाजार 400 साल पुराना है और यहां आपको  कपड़ों के अलावा जूते, इलेक्ट्रॉनिक्स और घरेलू सामान भी काफी कम रेट में मिल जाएगा. (फोटो: AI)
 

Advertisement
Advertisement
Advertisement