Advertisement

भारत की पटरियों पर कहां दौड़ेगी स्वदेशी बुलेट ट्रेन, 1 घंटे में नाप देगी 280 किलोमीटर

India First Bullet Train B28: भारत रेल तकनीक के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है. बता दें कि अगले साल अप्रैल 2027 तक देश की पटरियों पर पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन दौड़ेगी. ये नई हाई-स्पीड ट्रेन 280 किलोमीटर की दूरी महज 60 मिनट में तय करने में सक्षम होगी. आइए जानें इसके बारे में... 

Abhay Sharma | Apr 27, 2026, 05:14 PM IST

1.भारत की पहली बुलेट ट्रेन B-28 का निर्माण कार्य शुरू 

भारत की पहली बुलेट ट्रेन B-28 का निर्माण कार्य शुरू 
1

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में बेंगलुरु में BEML के 'आदित्य प्लांट' का उद्घाटन किया, इसी के साथ भारत की पहली बुलेट ट्रेन B-28 का निर्माण कार्य शुरू हो गया है. इस प्लांट में 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने में सक्षम दो हाई-स्पीड ट्रेनसेट तैयार किए जाएंगे, उम्मीद है कि इनमें से पहला ट्रेनसेट मार्च 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा. (AI Image)

Advertisement

2.क्या है इस ट्रेन की खासियत? 

क्या है इस ट्रेन की खासियत? 
2

इस ट्रेन की खासियत के बारे में बात करें तो इसमें फुल एसी चेयर-कार कोच होंगे. इसके अलावा बताया जा रहा है कि ट्रेन में लगीं कुर्सियां 360 डिग्री घूमने और झुकने वाली होंगी. साथ ही इसमें ऑनबोर्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम और वर्ल्ड क्लास फेसिलिटीज दी जाएंगी. हाई-स्पीड ट्रेन टेक्नोलॉजी में जापान जैसे देशों पर निर्भरता कम करने और भारत को इस ओर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगी. (AI Image)

3.बुलेट ट्रेन 

बुलेट ट्रेन 
3

रिपोर्ट्स के मुताबित बुलेट ट्रेन को इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), चेन्नई और BEML दोनों साथ में मिलकर डिजाइन करेंगे. अक्टूबर 2024 में BEML को 2 हाई-स्पीड ट्रेनसेट के डिजाइन और निर्माण का कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था और इसे बनाने में लगभग 866.87 करोड़ रुपये का खर्च आने का अनुमान है. उम्मीद जताई जा रही है कि इस ट्रेन को अगस्त 2027 तक चालू कर दिया जाए. (AI Image)

4.  कहां से कहां तक चलेगी ट्रेन

  कहां से कहां तक चलेगी ट्रेन
4

बताया जा रहा है कि शुरुआत में इस ट्रेन को सूरत और वापी के बीच 97 किलोमीटर लंबे रूट पर चलाने का प्लान है, जो मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का हिस्सा है. 2027 की पहली तिमाही यानी मार्च-अप्रैल के बीच तक इस ट्रेन के रोल आउट होने की संभावना है. इसके बाद ट्रायल शुरू हो जाएगा. जल्द भी भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन 280 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पटरी पर दौड़ती दिखेगी. (AI Image)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Advertisement
Advertisement
Advertisement