यूटिलिटी
Nitin Sharma | May 19, 2026, 02:45 PM IST
1.एफडी पर ब्याज दर

दरअसल आरबीआई ने फरवरी में 125 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की थी. इसके बाद बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी पर मिलने वाले ब्याज के रेट को कम कर दिया गया था. वहीं, बैंक ऑफ़ इंडिया ने इसके विपरीत उल्ट कदम उठाते हुए लंबी एफडी की ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी है. बैंक नई ब्याज दरें लागू कर दी है. आइए जानते हैं...
(Credit Image AI)
2.यह है एफडी पर ब्याज की नई दर

बैंक ऑफ इंडिया ने सीनियर सिटीजन और सुपर सीनियर सिटीजन के लिए एफडी पर ब्याज दर बढ़ा दी है. इसमें आपको बता दें कि सीनियर सिटीन 60 से 80 साल के माने जाते हैं. इनमें अगर कोई बुजुर्ग 1 से लेकर 2 साल के लिए एफडी कराता है तो उन्हें 7 प्रतिशत का ब्याज मिलेगा. वहीं एफडी का समय 3 से 4 साल होने पर यह 7.10 प्रतिशत हो जाएगा. एफडी की समय सीमा 3 साल से ज्यादा होने पर यह 7.60 प्रतिशत सालाना ब्याज मिलेगा. वहीं सुपर सीनियर सिटीजस 81 से शुरू होते हैं.
(Credit Image AI)
3.सुपर सीनियर सिटीजन की एफडी पर रिटर्न

ऐसे में अगर कोई सुपर सीनियर सिटीजन बैंक में 1 से 2 साल की एफडी कराता है तो उन्हें सालाना ब्याज 7.15 प्रतिशत मिलेगा. वहीं 2 से 3 साल की एफडी ब्याज दर 7.25 प्रतिशत मिलेगी. 3 साल या उससे ज्यादा समय के लिए एफडी कराने पर ब्याज 7.60 प्रतिशत सालाना ब्याज दिया जाएगा.
(Credit Image AI)
4.3 करोड़ से कम की एफडी पर लागू होगी नई ब्याज दर

फरवरी 2025 में आरबीआई द्वारा ब्याज दरों में कटौती के चलते एफडी का मार्केट दबाव में है. इसकी वजह से कई बैंकों ने रिटर्न को कम कर दिया हे, लेकिन बैंक आॅफ इंडिया ने एफडी में दो ब्याज दर बढ़ा दी, लेकिन यह 3 करोड़ तक ही होनी चाहिए. इससे ज्यादा की एफडी पर पुरानी ब्याज ही मिलेगा.
(Credit Image AI)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.