Advertisement

क्या फ्लैट की बालकनी में लगवा सकते हैं सोलर पैनल? जानिए नियम, रिस्क और फायदे

बिजली बचत के लिए लोग इंडिविजुअल घरों में तो सोलर पैनल आसानी से लगा लेते हैं, लेकिन क्या मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के फ्लैट्स की बालकनी में भी इसे लगाया जा सकता है? जानिए नियम और क्या होंगे इसके फायदे और रिस्क.

ऋतु सिंह | May 10, 2026, 10:54 AM IST

1. बालकनी में सोलर लगवाना सुरक्षित है?

 बालकनी में सोलर लगवाना सुरक्षित है?
1

बिजली के बढ़ते बिलों के बीच अब शहरों में रहने वाले लोग बालकनी में सोलर लगवाने के लिए उत्सुक होने लगे हैं. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां लोग फ्लैट की बालकनी में छोटे सोलर पैनल लगाकर बिजली बचाने का दावा कर रहे हैं. लेकिन क्या यह तरीका पूरी तरह सुरक्षित है? अगर छत नहीं है, तो क्या बालकनी में छोटा सोलर पैनल लगाकर बिजली का खर्च कम किया जा सकता है? लेकिन क्या यह सच में सुरक्षित और फायदे का सौदा है? यही सवाल अब तेजी से चर्चा में है. (फोटो एआई)
 

Advertisement

2.भारत में बालकनी में सोलर पैनल लगाना संभव है, लेकिन आसान नहीं

भारत में बालकनी में सोलर पैनल लगाना संभव है, लेकिन आसान नहीं
2

तकनीकी रूप से देखें तो फ्लैट की बालकनी में छोटे सोलर पैनल लगाए जा सकते हैं. इन्हें “Balcony Solar System” या “Plug-and-Play Solar” भी कहा जाता है. यूरोप के कई देशों में यह ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है और अब भारत में भी लोग इसे अपनाने लगे हैं. हालांकि भारत में ज्यादातर हाउसिंग सोसाइटी और अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में इसके लिए स्पष्ट नियम नहीं हैं. कई जगह सुरक्षा और बिल्डिंग स्ट्रक्चर को देखते हुए इसकी अनुमति नहीं दी जाती. यानी पैसा लगाने से पहले सोसाइटी की मंजूरी लेना बेहद जरूरी हो सकता है. (फोटो एआई)
 

3.कम धूप सबसे बड़ा नुकसान बन सकती है

कम धूप सबसे बड़ा नुकसान बन सकती है
3

बालकनी में लगे सोलर पैनल का सबसे बड़ा चैलेंज है सीमित धूप. अगर आपकी बालकनी उत्तर दिशा में है या सामने दूसरी बिल्डिंग खड़ी है, तो पैनल पर्याप्त बिजली पैदा नहीं कर पाएगा. यही वजह है कि कई लोग हजारों रुपये खर्च करने के बाद भी उम्मीद के मुताबिक बिजली बचत नहीं कर पाते. विशेषज्ञ मानते हैं कि बालकनी सोलर सिस्टम छोटे उपकरणों के लिए तो उपयोगी हो सकता है, लेकिन पूरे घर का बिजली बिल खत्म करने जैसा दावा व्यावहारिक नहीं है. (फोटो एआई)
 

4.आंधी-बारिश में बढ़ सकता है सुरक्षा का खतरा

आंधी-बारिश में बढ़ सकता है सुरक्षा का खतरा
4

बालकनी में लगाए गए सोलर पैनल हवा, बारिश और तेज तूफान के सीधे संपर्क में रहते हैं. अगर इंस्टॉलेशन मजबूत न हो, तो पैनल गिरने या ढीला होने का खतरा भी रहता है. ऊंची इमारतों में यह रिस्क और बढ़ जाता है, क्योंकि तेज हवा का दबाव ज्यादा होता है. कई विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि बिना प्रमाणित इंस्टॉलेशन के सस्ते लोकल सेटअप से बचना चाहिए. क्योंकि खराब वायरिंग आग या शॉर्ट सर्किट जैसी समस्या भी पैदा कर सकती है. (फोटो एआई)

5.बालकनी में सोलर पैनल में करंट और आग का भी खतरा 

बालकनी में सोलर पैनल में करंट और आग का भी खतरा 
5

इसके अलावा विशेषज्ञ चेतावनी देते हैं कि अगर सोलर पैनल सीधे लोहे की रेलिंग या ग्रिल पर लगाए गए हों और वायरिंग सही तरीके से insulated न हो, तो करंट लगने का खतरा भी बढ़ सकता है. बारिश, नमी या खराब earthing की स्थिति में लोहे की रेलिंग में बिजली प्रवाहित हो सकती है, जिससे छूने पर झटका लगने का जोखिम रहता है. वहीं सस्ते inverter, लोकल वायरिंग या गलत कनेक्शन शॉर्ट सर्किट और आग लगने जैसी घटनाओं की वजह भी बन सकते हैं. इसलिए Balcony Solar लगवाने से पहले certified technician से सुरक्षित installation कराना बेहद जरूरी माना जाता है. (फोटो एआई)
 

6.सोसाइटी विवाद भी बन सकता है बड़ी परेशानी

सोसाइटी विवाद भी बन सकता है बड़ी परेशानी
6

कई अपार्टमेंट में लोग बालकनी की बाहरी ग्रिल पर सोलर पैनल लगाने की कोशिश करते हैं. लेकिन इससे बिल्डिंग की बाहरी डिजाइन और सुरक्षा को लेकर विवाद शुरू हो सकते हैं. कुछ सोसाइटी इसे “स्ट्रक्चरल मॉडिफिकेशन” मानती हैं और अनुमति नहीं देतीं. ऐसे मामलों में पड़ोसियों की शिकायत या कानूनी नोटिस जैसी स्थिति भी बन सकती है. इसलिए इंस्टॉलेशन से पहले लिखित अनुमति लेना समझदारी माना जाता है. (फोटो एआई)
 

7.क्या फिर भी फायदे का सौदा है Balcony Solar?

क्या फिर भी फायदे का सौदा है Balcony Solar?
7

विशेषज्ञों के अनुसार अगर सही दिशा, पर्याप्त धूप और सुरक्षित इंस्टॉलेशन हो, तो Balcony Solar छोटे स्तर पर उपयोगी साबित हो सकता है. खासकर मोबाइल चार्जिंग, वाई-फाई, लाइट्स या छोटे उपकरण चलाने में यह मदद कर सकता है.

दिलचस्प बात यह है कि अब कई युवा इसे सिर्फ “बिजली बचत” नहीं, बल्कि पर्यावरण-अनुकूल लाइफस्टाइल का हिस्सा मानने लगे हैं. यानी आने वाले समय में शहरों में Balcony Solar एक नया ट्रेंड बन सकता है. लेकिन किसी भी ट्रेंड की तरह इसमें भी सिर्फ फायदे नहीं, बल्कि जोखिम और सीमाएं भी हैं. इसलिए सोशल मीडिया वीडियो देखकर जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय तकनीकी और सुरक्षा पहलुओं को समझना ज्यादा जरूरी है. (फोटो एआई)

 अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Advertisement
Advertisement
Advertisement