Advertisement

Aadhaar Authentication: कहीं गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा आपका आधार कार्ड? घर बैठे ऐसे तुरंत करें चेक

Aadhaar Authentication History: आज के समय में आधार कार्ड हर भारतीय की पहचान का सबसे जरूरी दस्तावेज बन चुका है, जिसका इस्तेमाल हर छोटो से बड़े कागजी काम में किया जाता है. इसमें व्यक्ति की पर्सनल और बायोमेट्रिक डिटेल्स होती हैं, यह किसी और के हाथ लग जाए और तो आप बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं...

Abhay Sharma | Jun 06, 2026, 08:34 PM IST

1.कहीं गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा आपका आधार कार्ड?

कहीं गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा आपका आधार कार्ड?
1

आज के समय में हर जगह आधार कार्ड का ही इस्तेमाल होता है. कई बार यह भी याद नहीं रहता है कि हमने इसका इस्तेमाल कहां-कहां किया है. इसलिए जरूरी है कि बीच-बीच में इसे चेक करते रहें. बता दें कि UIDAI लोगों की सुरक्षा और सेफ्टी के लिए आधार धारकों को आधार की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री (Authentication History) चेक करने की सुविधा भी देता है.  (PC- Chat GPT)

Advertisement

2.Aadhaar Authentication History  

Aadhaar Authentication History  
2

आप अपने आधार की ऑथेंटिकेशन हिस्ट्री आसानी से चेक कर सकते हैं, UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर आपको 6 महीने का पूरा रिकॉर्ड मिल जाएगा. इसमें आपको यह पता चल जाएगा कि पिछले कुछ महीनों में आपके आधार का कहां कहां इस्तेमाल हुआ है. बता दें कि इसमें आपको 5 तरह के ऑथेंटिकेशन मोड देखने को मिल सकते हैं, इसमें बायोमेट्रिक, डेमोग्राफिक, ओटीपी, आंख की पुतली और फेस ऑथेंटिकेशन फीचर मिलते हैं. (PC- Chat GPT)

3.इस तरह चेक करें आधार हिस्ट्री 

इस तरह चेक करें आधार हिस्ट्री 
3

इसके लिए UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं, भाषा सेलेक्ट करें. होमपेज पर आपको 'My Aadhaar' का विकल्प में जाकर 'Aadhaar Services' के अंतर्गत 'Aadhaar Authentication History' पर क्लिक करें. इसमें आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा और कैप्चा कोड भरकर आगे बढ़ना होगा, फिर आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा उसे दर्ज करके लॉगिन करना है. (PC- Chat GPT)

 

4.एक क्लिक पर सामने आ जाएगी आधार की हिस्ट्री

एक क्लिक पर सामने आ जाएगी आधार की हिस्ट्री
4

लॉगिन करने के बाद आपको स्क्रीन पर कई सारे ऑप्शन मिलेंगे इसमें Authentication History का ऑप्शन चुनना होगा, फिर एक नया पेज खुलेगा जिसमें Modality, Fetch Date का ऑप्शन मिलेगा. इसे चुनने के बाद Fetch Authentication History के ऑप्शन पर क्लिक करना है आपके सामने वो लिस्ट आ जाएगी, जहां पर आपका आधार कार्ड इस्तेमाल हुआ है. (PC- Chat GPT)

Advertisement
Advertisement
Advertisement