यूटिलिटी
Abhay Sharma | Jun 07, 2026, 05:55 PM IST
1.मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA)

अपना खुद का बिजनेस शुरू करने का सपना देखने वालों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) योजना मददगार साबित हो सकती है. इस योजना के तहत बिना ब्याज और बगैर गारंटी के पात्र युवाओं को 5 लाख रुपये तक का लोन उपलब्ध कराया जा रहा है. राज्य सरकार की इस खास योजना के तहत युवा अपना छोटा उद्योग, स्टार्टअप या स्वरोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं. (AI Image)
2.युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य

सरकार ने युवाओं को एक साफ संदेश देते हुए कहा है कि युवा नौकरी तलाशने वाला नहीं होना चाहिए, बल्कि रोजगार देने वाला होना चाहिए. इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (MYUVA) शुरू किया गया है. इसके तहत अपना व्यवसाय शुरू करने वाले युवाओं को सरकार 5 लाख रुपये तक का लोन 4 साल तक के लिए बिना ब्याज और बिना किसी गारंटी के दे रही है. (AI Image)
3.5 लाख रुपये तक का लोन बिना ब्याज के मिलेगा

इस योजना के तहत पहले चरण में सरकार ₹5 लाख तक का लोन देती है जिस पर 100% ब्याज सब्सिडी दी जाती है, लोन के लिए जमीन या प्रॉपर्टी गिरवी नहीं रखनी पड़ेगी. इसके अलावा कुल प्रोजेक्ट कॉस्ट पर लगभग 10% तक सहायता दी जाती है. वहीं अगर आप पहला लोन सही तरीके से चलाते हैं और EMI समय पर भरते हैं, तो आगे 10 से 20 लाख तक का लोन मिल सकता है. इसके साथ सरकार बिजनेस प्लान, ट्रेनिंग और MSME सपोर्ट भी देती है. (AI Image)
4.कौन कर सकता है आवेदन

इसके लिए जरूरी पात्रता है, इनमें 21 से 40 वर्ष, उत्तर प्रदेश का निवासी, कम से कम 8वीं पास, कोई स्किल ट्रेनिंग - ITI- डिप्लोमा- स्किल सर्टिफिकेट है तो बेहतर, नया बिजनेस शुरू करना हो शामिल है. बेरोजगार युवा, महिलाओं, SC/ST/OBC, अल्पसंख्यक, दिव्यांग, ODOP या स्किल ट्रेनिंग वाले युवा को प्राथमिकता मिल सकती है. (AI Image)
5.कैसे करें अप्लाई?

इसके लिए UP MSME Portal पर जाकर आधार और मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन करें, CM-YUVA योजना चुनकर अपनी जानकारी और जरूरी दस्तावेज अपलोड कर फॉर्म जमा करें, वेरिफिकेशन के बाद बैंक लोन जारी कर सकता है. (AI Image)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.