यूटिलिटी
Elon Musk की कंपनी स्पेसएक्स ने एक 14 साल के बच्चे Kairan Quazi को सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी दी है. आइए जानते हैं कैरन क़ाज़ी के बारे में....
डीएनए हिंदी: जब आप अपने आसपास में 13-14 साल के बच्चों को देखते होंगे तो यही सोचते होंगे कि अभी तो इनके मौज के दिन हैं. कौन सा इन्हें किसी इंटरव्यू में बैठना है. लेकिन यहां हम जिस 14 साल के बच्चे की बात कर रहे हैं उसे अपने दम पर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति की कंपनी में अच्छे पद पर नौकरी करने का ऑफर मिला है. हम बात कर रहे हैं एक 14 वर्षीय कैरन क़ाज़ी की. जिन्होंने हाल ही में अमेरिका के कैलिफ़ोर्निया में सांता क्लारा विश्वविद्यालय (Santa Clara University) से अपना ग्रेजुएशन कम्पलीट किया है. कैरन क़ाज़ी (Kairan Quazi) को एक फुल टाइम सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) में नौकरी मिल गई है.
लिंक्डइन पर एक पोस्ट में काजी ने कहा कि वह एक सॉफ्टवेयर के तौर पर स्पेसएक्स की स्टारलिंक टीम से जुड़ रहे हैं. "मैं सांता क्लारा यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग से स्नातक कर रहा हूं, जहां मैंने सीखा है कि" इंजीनियरिंग एक मिशन के साथ "एक बनावटी टैगलाइन नहीं है. जहां कठोरता, सहयोग, जवाबदेही और प्रभाव की संस्कृति मौलिक रूप से त्वरित शिक्षार्थी की जरूरतों के साथ गहराई से प्रतिध्वनित होती है. अब अगला पड़ाव: स्पेसएक्स! मैं स्टारलिंक इंजीनियरिंग टीम में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में सबसे अच्छी कंपनी में शामिल होऊंगा. उन दुर्लभ कंपनियों में से एक जिसने मेरी उम्र का उपयोग मेचोरिटी और क्षमता के लिए एक मनमाना और पुराना प्रॉक्सी के रूप में नहीं किया."
यह भी पढ़ें:
Saria Price: अब घर बनाना हुआ और भी सस्ता, सरिया की कीमतों में आई गिरावट
कैरन क़ाज़ी, द व्हिज़ किड को एलोन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने नौकरी दी आइए जानते हैं उनके बारे में:
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.