Advertisement

क्या होता है e-Aadhaar? इसका कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल, जानें एक क्लिक में

अब आप कहीं भी किसी भी वक्त आधार कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके लिए आपको फिजिकल आधार कार्ड को भी रखने की जरुरत नहीं है. आइए जानते हैं e-Aadhaar के बारे में...

Latest News
क्या होता है e-Aadhaar? इसका कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल, जानें एक क्लिक में

e-Aadhaar Card

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज के टाइम में आधार कार्ड सबकी जरूरत बन चुकी है. स्कूल से लेकर बैंक तक हर जगह इसकी मांग है. अगर ये ना हो तो आपके कई जरूरी काम अटक सकते हैं. वहीं डिजिटलाईजेशन की वजह से अब डाक्यूमेंट्स को डिजिटली सुरक्षित रखना भी आसान है. हम अपने आधार को भी डिजिटली सिक्योर कर सकते हैं. इसे ई-आधार कार्ड कहते हैं. यह आधार कार्ड (Aadhaar Card) का ही डिजिटल कॉपी है. ई-आधार को आप अपने फोन के फोल्डर या लैपटॉप में भी रख सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:  Ladli Behna Yojana: आज इन महिलाओं के खाते में आयेंगे 1-1 हजार रुपये, ऐसे करें चेक

ई-आधार कार्ड की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके ना तो फटने, गुम होने या गलत हाथों में पड़ने का डर होता है. इसे आप कहीं भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे आप ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

  • सबसे पहले आपको UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट eaadhaar.uidai.gov.in पर जाना होगा.
  • अब आपको 12 नंबर का आधार नंबर डालना होगा.
  • अब स्क्रीन पर दिया कैप्चा कोड डालें.
  • अब आपके आधार से लिंक्ड नंबर पर OTP आएगा.
  • अब OTP को भर दें.
  • अब पूछी गई जानकारियों को भरने के बाद ई-आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा.
  • इसे आप पासवर्ड के जरिए कभी भी खोल सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement