Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

Tomato Price: 2 रुपये किलो भी क्यों नहीं बिक पा रहा टमाटर, जानें आखिर क्यों गिरे दाम

Tomato Price: टमाटर की बढ़ी हुई कीमत में अब सुधार देखने को मिला है. लेकिन यह सुधार ऐसा है कि किसानों के सामने भुखमरी की स्थिति बन गई है.

Latest News
Tomato Price: 2 रुपये किलो भी क्यों नहीं बिक पा रहा टमाटर, जानें आखिर क्यों गिरे दाम

Tomato Price Hike

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: टमाटर ने एक महीने पहले देश की जनता का बजट बिगाड़ रखा था. जहां यह हर किचन से नदारद दिख रहा था. वहीं अब इसका कोई खरीदार नजर नहीं आ रहा है.  बता दें कि टमाटर की कीमत 200 रुपये से लेकर 300 रुपये पहुंच गई थी लेकिन अब इसने किसानों को रुलाना शुरू कर दिया है. आज के समय में टमाटर की कीमत 30 से 40 रुपये प्रति किलो पहुंच गया है.  इस वक्त किसानों को टमाटर कौड़ियों के दाम बेचनी पड़ रही है.

1 रुपये किलो भी नहीं बिक रहा टमाटर

महाराष्ट्र के लातूर में किसान टमाटर को 1 या 2 रुपये भी नहीं बल्कि 80 पैसे में बेच रहे हैं. थोक मार्केट में आई इस गिरावट की वजह से किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. इससे किसानों की फसल पर लगाई गई लागत तक नहीं निकल पा रही है. 

यह भी पढ़ें:  अगर आपने गलत UPI अकाउंट में कर दिया है ट्रांसफर, तो ऐसे वापस पाएं अपना पैसा

किसान कर रहे विरोध

टमाटर के दाम में आई गजब की तेजी का आलम ये रहा कि कई किसान अमीर हो गए. लेकिन उसके बाद टमाटर के दाम में इस कदर गिरावट आई है कि किसान लागत भी वसूल नहीं कर पा रहे हैं. जिसके एवज में किसान टमाटरों को सड़कों पर फेंक कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement