Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

Small Business Idea: सिर्फ 40 हजार रुपये के निवेश से शुरू करें ये बिजनेस, होगी मोटी कमाई

Small Business Idea: अगर आप एक नया बिजनेस शुरू करना की चाहत रखते हैं तो आप इंडियन टॉय इंडस्ट्री में अपने पैर आजमा सकते हैं. आजकल ग्लोबलाइजेशन के इस दौर में भारतीय खिलौनों की मांग विदेशों में तेजी से बढ़ी है. इस बिजनेस में आपको बहुत कम निवेश करना होगा और अच्छी खासी कमाई होगी.

Latest News
Small Business Idea: सिर्फ 40 हजार रुपये के निवेश से शुरू करें ये बिजनेस, होगी मोटी कमाई

Toy Manufacturing Business

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वर्तमान समय में हर कोई नौकरी के अलावा साइड इनकम भी करना चाहते हैं. अगर आप भी इस लिस्ट में हैं तो आप खिलौने का बिजनेस कर सकते हैं. इसके साथ ही, सरकार भी जरुरतमंदों की मदद करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठा रही है. ऐसे में अगर आप खिलौनों का व्यापार करने की शुरुआत करते हैं तो यह आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है क्योंकि खिलौनों की डिमांड कभी कम होने वाली नही है. अब आप भी इस इंडस्ट्री में अपना बिजनेस शुरू कर अपनी कमाई का जरिया बढ़ा सकते हैं और देश को आत्मनिर्भर बनाने में भी अपना योगदान कर सकते हैं.  

सरकार बिजनेस को बढ़ाने में कर रही मदद
    
दरअसल, बात ये है कि भारत के बाजारों पर चीन का भारी दबदबा है जिसे कम करने के लिए सरकार इंडियन टॉय इंडस्ट्री को बढ़ावा दे रही है. साथ ही साथ अमेरिका, जापान जैसे देशों में भारतीय खिलौने की लोकप्रियता बढ़ाने की कोशिश कर रही है. अपने इस कोशिश में सरकार कामयाब भी हो रही है. इसका मुख्य उद्देश्य, देश का निर्यात बढ़ाना और देश को आत्मनिर्भर बनाना है. 

यह भी पढ़ें:  PM Kisan Yojana: अभी तक सरकार ने 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को दिया 2.42 करोड़ रुपये, कब मिलेगी अगली किस्त?

40 हजार रुपये के निवेश से शुरू कर सकते हैं बिजनेस

किसी भी बिजनेस को बड़ा होने में वक्त लगता है. इसके लिए जरूरी है कि आप अपना बिजनेस शुरू करने से पहले इसके बारें में अच्छे से रिसर्च करें. फिर बिजनेस की शुरुआत करें. सॉफ्ट टॉयज और टेडी बनाने के बिजनेस को आप घर से भी शुरू कर सकते हैं. इसमें आपको लाखों, करोड़ों रुपये खर्च करने की जरूरत नही है. इसके लिए स्टार्टिंग में आप लगभग 40 हजार रुपये से शुरुआत कर सकते हैं. इससे आपको हर महीने लगभग 50 हजार रुपये की कमाई हो सकती है. हालांकि यह कमाई दिन पर दिन बढ़ती जाएगी जैसे जैसे आपका बिजनेस बढ़ता जाएगा.

महीने में इस बिजनेस से होगी इतनी प्रॉफिट

इस बिजनेस के लिए आपको दो सिलाई मशीनें चाहिए, जिसका दाम 9- 10 हजार रुपये होगा, हाथ से चलाने वाली कपड़ा काटने की मशीन, जिसकी कीमत बाजार में लगभग 4 हजार रुपये है और कच्चा माल लगभग 5- 7 हजार रुपये में आ जाएगा.
 
स्टार्टिंग में आप 15 हजार रुपये के रॉ मटीरियल से करीब – करीब 100 यूनिट सॉफ्ट टॉयज और टेडीज बना सकते हैं. इन टेडीज और टॉयज का बाजार में आसानी 500- 600 रुपये मिल जाएगा. इससे आपकी मंथली इनकम 50-60 रुपये हो जाएगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement