Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

RBI Rupay Card पर RBI ने उठाया बड़ा कदम, अब विदेशों में लेन-देन करना हुआ आसान

RBI की बीते दिनों रेपो रेट को लेकर मीटिंग में आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने बाहरी देशों में ट्रेवल कर रहे या पढ़ाई कर रहे छात्रों को ध्यान में रखते हुए Rupay Card को लेकर एक बड़ा फैसला किया है. आइए जानते हैं....

Latest News
RBI Rupay Card पर RBI ने उठाया बड़ा कदम, अब विदेशों में लेन-देन करना हुआ आसान

RBI Governor Shaktikant Das on Rupay Card

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय रिजर्ब बैंक ने रुपे कार्ड (RuPay Card ) को लेकर बड़ा फैसला साझा किया है. इस फैसले में आरबीआई (RBI) ने भारतीय बैंकों  द्वारा एटीएम, पीओएस मशीनों और विदेशों में व्यापारियों के इस्तेमाल के लिए रुपे प्रीपेड फॉरेक्स कार्ड (RuPay Prepaid Forex Card) जारी करने की अनुमति दी है. इसके साथ ही RuPay डेबिट, क्रेडिट और प्रीपेड कार्ड को भी भारत और विदेशों में जारी करने का अनुमति दे सकता है. सरकार के इस फैसले से RuPay कार्ड को दुनियाभर में एक पहचान मिलेगी. बीते दिनों यानी 8 जून 2023 को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास (RBI Governor Shaktiknat Das) ने ये फैसला सुनाया . 

आरबीआई ने बताया है कि "भारतीय बैंकों द्वारा जारी किए गए RuPay डेबिट और क्रेडिट कार्डों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बाइलेटरल अरेंजमेंट और इंटरनेशनल कार्ड स्कीम्स की मदद से अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है. ऐसे भारतीय जो विदेशों में यात्रा करना  चाहते हैं. उनके सहूलियत को देखने हुए पेमेंट ऑप्शन बढ़ाने के लिए ये परमिशन दी गई है." यहीं आपको बता दें, कि आप अपने विदेशी यात्राओं के लिए फोरेक्स रुपे कार्ड (Forex Rupay Card) का इस्तेमाल कर सकते हैं. जो एक प्रकार का Prepaid card है. बिजनेसमैन, विदेशों में पढ़ाई करने वाले छात्रों और विभिन्न् देशों में यात्रा करने वाले लोगों के लिए यह कार्ड काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. 

यह भी पढ़ें:  Artificial Intelligence: क्या हमसब के पास होगा एक AI दोस्त? जो हमारी मुश्किलों का निकालेगा हल

हाल ही में आए आरबीआई के वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, आरबीआई ने 2025 के पहले ही पेमेंट विजन डॉक्यूमेंट कार्ड की पहुंच का विश्वस्तर पर  फॉर्मेट तैयार कर लिया है. इसके साथ ही भूटान, सिंगापुर, नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात के साथ दूसरें अंतरराष्ट्रीय कार्ड योजनाओं को- ब्रांडिंग के बिना ही  रुपे कार्ड को अपनाने  की व्यवस्था की जाएगी. कई देशों में रुपे कार्ड जारी करने की जांच चल रही है. हालांकि अब रिजर्व बैंक, NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL), के साथ मिलकर क्रॉस- बॉर्डर पेमेंट साझेदारी करेगा और UPI और RuPay कार्ड की विश्व में पहुंच बढ़ाएगा.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement