Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

क्या FD में मिल रहा कम ब्याज? तो पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाए पैसा, 5 लाख जमा करने पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न

मार्केट में मची उथल पुथल के बीच अगर आप अपने पैसे को सुरक्षित रखने के साथ ही अच्छा खासा रिटर्न पाना चाहते हैं तो आपके लिए पोस्ट ऑफिस की स्कीम एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है.

Latest News
क्या FD में मिल रहा कम ब्याज? तो पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में लगाए पैसा, 5 लाख जमा करने पर मिलेगा तगड़ा रिटर्न

Post Office Time Deposit Scheme Benefits

Add DNA as a Preferred Source

शेयर बाजार के हिचकोलों और बैंकों की घटती-बढ़ती ब्याज दरों के बीच अगर आप अपनी गाढ़ी कमाई को ऐसी जगह लगाने का चाहते हैं, जहां कम खतरे के साथ ही अच्छा और पक्का रिटर्न मिले तो डाकघर की टाइम डिपॉजिट स्कीम आपके लिए एक बेहद विकल्प साबित हो सकती है. इसमें आपका पैसा मार्केट के खतरे से दूर होने के साथ ही अच्छा मुनाफा देगा. आइए जानते हैं क्या पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम (Time Deposit) और इसके फायदे...

तिमाही माह में काउंट होता है ब्याज

अक्सर आम निवेशक बैंकों की फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के पीछे भागते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट में ब्याज की गणना हर तीसरे महीने तिमाही (Quarterly Compound) आधार पर होती है और भुगतान सालाना किया जाता है, यही छोटा सा गणित आपके रिटर्न को बैंकों के मुकाबले काफी मजबूत बना देता है. आइए जानते हैं इसमें 5 लाख रुपये जमा करने पर कितना ब्याज मिलेगा और मुनाफा होगा...

5 लाख रुपये पर कितना मिलेगा मुनाफा 

पोस्ट ऑफिस की स्कीम टीडी यानी टाइम डिपॉजिट स्कीम में आप एक, तीन और पांच साल के लिए पैसा जमा कर सकते हैं. इसमें आपको अच्छा खासा रिटर्न मिल सकता है. हालांकि पैसा जितना ज्यादा टाइम होगा. उतना ज्यादा ही बढ़ेगा. यानी अगर आप एक साल के लिए टाइम डिपॉजिट स्कीम में 5 लाख रुपये जमा करते हैं तो आपको एक साल बाद 5,33,301 रुपये मिलेंगे. यानी आपकी 5 लाख रुपये की रकम पर 6.9 प्रतिशत का सालाना ब्याज लगेगा. यह फिक्स होगा. मार्केट में कितने भी अपडाउन आने पर आपके पैसे की ग्रोथ पर कोई असर नहीं पड़ेगा. 

5 साल पर मिलता है 2,24,974 लाख रुपये का ब्याज

अगर आप पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम में 3 साल के लिए 5 लाख रुपये फिक्स करते हैं तो 7.1 प्रतिशत का सालाना ब्याज मिलेगा. तीन साल बाद आपकी रकम 6,17,538 रुपये हो जाएगी. वहीं 5 साल के​ लिए 5 लाख रुपये फिक्स करने पर आपको साढ़े सात प्रतिशत सालाना यानी 2,24,974 रुपये का ब्याज मिलता है. 5 साल बाद आपकी रकम 7,24,974 रुपये हो जाएगी. 

बैंक FD से क्यों अलग और बेहतर है पोस्ट ऑफिस TD

बैंक अपनी ब्याज दरें रिजर्व बैंक (RBI) की रेपो रेट के हिसाब से हर साल बदलते रहते हैं. यह घटती और बढ़ती रहती है. अगर बैंक दरें घटाते हैं, तो नई FD कराने वालों को नुकसान होता है, लेकिन पोस्ट ऑफिस की स्कीम में यह खतरा नहीं रहता. इसमें आपके पैसे गारंटीड रिटर्न मिलता है. इसके साथ ही इसमें तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज का फायदा मिलता है. इसकी वजह से ब्याज की रकम ज्यादा बनती है.

टैक्स बचाने का डबल बेनिफिट

निवेशकों के लिए इस स्कीम का सबसे बड़ा फायदा टैक्स बेनिफिट का मिलना भी है. इसकी वजह 5 साल के लिए पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट में जमा की गई रकम पर इनकम टैक्स की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है. साथ ही साढ़े सात प्रतिशत का ब्याज दर पर पैसा वापस मिलता है, जो किसी भी खतरे से बाहर होता है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement