Advertisement

PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त जारी होने के बाद भी नहीं मिला पैसा, तो अभी करें ये काम

PM Kisan Yojana: 27 जुलाई 2023 को पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त जारी कर दी गई है. हालांकि इस दौरान कई किसानों को इसका लाभ नहीं मिला है.

Latest News
PM Kisan Yojana: 14वीं किस्त जारी होने के बाद भी नहीं मिला पैसा, तो अभी करें ये काम

PM Kisan Yojana

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की 14वीं किस्त 27 जुलाई 2023 को केंद्र सरकार की तरफ से किसानों के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया गया था. बता दें कि इस समय इस योजना के तहत लगभग 8.5 करोड़ किसानों को लाभ मिला है. प्रधानमंत्री मोदी ने 27 जुलाई को डीबीटी ट्रांसफर के द्वारा किसानों को उनके बैंक अकाउंट में भेजे थे. इन किस्तों की मदद से सरकार देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना चाहती है. कुछ किसान ऐसे भी हैं जिनको पीएम किसान योजना की 14 वीं किस्त (PM Kisan Yojana 14th Installment) जारी होने के 4 दिन बाद भी पैसे नहीं मिलें है.   

ऐसे में किसानों ने बताया की उन्होंने रजिस्ट्रेशन भी सही से कराया है. इसके अलावा बहुत से किसानों का लाभार्थी लिस्ट में नाम होने के बावजूद भी उनका पैसा उन  तक नहीं पहुंचा है. 

जाने किन वजहों से नहीं मिला आपका पैसा 

अगर किसी किसान का लाभार्थी लिस्ट में नाम है और उसको इस योजना का पैसा नहीं मिला है तो किसानों को कुछ जरूरी काम नपटाना होगा. बता दें कि इस योजना में e-kyc न कराने, लैंड वेरिफिकेशन न होने या आपका बैंक अकाउंट नंबर गलत होने से भी पैसा रूक सकता है. अगर इन सब में से कोई गलती होने पर आपका पैसा नहीं आया है तो जल्द ही इस गलती को सुधारने से आपका पैसा आ जाएगा. इसके बाद भी पैसा नहीं मिला तो आपको अब 14वीं  किस्त का पैसा अगली किस्त में मिलेगा. इसके अलावा जिन किसानों का नाम इस लिस्ट में नहीं है या सरकार के द्वारा उनके नाम को खारिज कर दिया गया है. उनको इस किस्त का लाभ नहीं मिलेगा.   

यह भी पढ़ें:  ज्यादा रिटर्न के लिए कहां करें निवेश, गोल्ड या फिर शेयर मार्केट?
  
सालाना तौर पर 6000 रुपये मिलते हैं 

इस योजना के द्वारा सरकार की तरफ से किसानों को 3 महीने के अंतराल पर 2-2 हजार रुपये की राशि प्रदान किया जाता है. ये रकम सालाना तौर पर 6000 रुपये का होता है. जिसे किसानों को दिया जाता है. 

इस योजना की जानकारी के लिए कहां करें संपर्क

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) के एप्लीकेशन स्टेटस की जानकारी के लिए आप टोल फ्री नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं. इसके अलावा लाभार्थी लिस्ट में आपका नाम है या नहीं, आपका e-kyc पूरा है या नहीं, अकाउंट में पैसे आएं है या नहीं . ऐसी सभी जानकारी के लिए आप इस नबंर का इस्तेमाल कर सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement