Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को जल्द मिल सकती है 23वीं किस्त, जानें संभावित तारीख और नया अपडेट

देश में करोड़ों किसान किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले रहे हैं. इस योजना के तहत किसानों को साल में 6000 रुपये की सहायता राशि दी जाती है. इसकी 23वीं किस्त किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी.

Latest News
PM Kisan Samman Nidhi: किसानों को जल्द मिल सकती है 23वीं किस्त, जानें संभावित तारीख और नया अपडेट

Kisan Samman Nidhi 

(Credit Image Social Media)

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की इस बार 23वीं किस्त किसानों के खाते में आएगी. इस योजना से देशभर के करीब 10 करोड़ से भी ज्यादा किसान जुड़े हुए हैं, जिन्हें साल के हर चौथे महीने में सरकार किसान सम्मान निधि के रूप में 2000 रुपये खाते में ट्रांसफर करती है. पिछली 22वीं किस्मत 13 मार्च 2026 को ट्रांसफर की गई थी, जिसके बाद किसान अब 23वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं. आइए जानते हैं इस बार किसानों के खाते में कब आएगी इस योजना की किस्त...

जून या जुलाई में आ सकते हैं 2 हजार रुपये

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को साल भर में कुल 6 हजार रुपये मिलते हैं. यह किस्त साल में 3 बार सीधे किसानों के खाते में आती है. इसकी अब तक 22 किस्त आ चुकी हैं. किसानों को अब 23वीं किस्मत जून या जुलाई में आ सकती है. हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से इसकी तारीख की घोषणा नहीं की गई है. 

कृषि मंत्रालय ने शुरू की तैयारी

किसानों के किसान सम्मान निधि की 23वीं किस्त के लिए कृषि मंत्रालय ने जून माह से ही तैयारी शुरू कर दी है. साथ ही जिन किसानों की केवाईसी पूरी नहीं है, वो जल्द से जल्द इसे पूरा करा लें. किस्त आने से एक से दो सप्ताह पूर्व आधिकारिक पोर्टल पर फाइनल डेट की घोषणा कर दी जाती है. 

जरूर कर लें ये 3 काम

अगर आप चाहते हैं कि 23वीं किस्त सीधे आपके खाते में आए तो किसान सम्मान निधि से जुड़े किसान अपना केवाईसी करा लें. इसके बिना किस्त रोक दी जाएगी. इसे आप घर बैठे भी कर सकते हैं. इसके​ लिए आप सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल पर जाकर ओटीपी के जरिए रजिस्टर्ड करें. इसके बाद बैंक खाता आधार से लिंक होने के साथ-साथ एनपीसीआई से सीडेड होना जरूरी है, जिससे डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर में कोई दिक्कत न आये. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement