Advertisement

PM Kisan Yojana: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन तभी मिलेगा पैसा, जानें क्यों इस वजह से अटकती है किसानों की किस्त

PM-Kisan Samman Nidhi: कुछ किसान पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले पाते हैं. आइए जानते हैं क्या है रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया.

PM Kisan Yojana: ऐसे करें रजिस्ट्रेशन तभी मिलेगा पैसा, जानें क्यों इस वजह से अटकती है किसानों की किस्त

PM Kisan Yojna: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के इंतजार में हैं देश के किसान.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) की 13वीं किस्त का इंतजार देश के करोड़ों किसान कर रहे हैं. कई महीनों से किसान केंद्र सरकार की सम्मान निधि के इंतजार में हैं. किसानों को इस योजना के तहत 2,000 रुपये की आर्थिक मदद मिलती है. किसान इस रकम से खाद और सींचाई जैसी छोटी-मोटी जरूरतों को इस योजना की मदद से पूरी कर लेते  हैं.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है, जिन्होंने इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है. जिन लोगों ने eKYC नहीं कराई है, उनके खातों में भी पीएम किसान योजना की रकम नहीं पहुंचती है. इस योजना के लिए सबसे जरूरी है कि लोग रजिस्ट्रेशन और ईकेवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें. ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि मार्च तक पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त आ सकती है.

किसान सम्मान निधि के लिए रजिस्ट्रेशन की क्या है प्रक्रिया?

1. पीएम किसान की वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर विजिट करें.
2.'
फॉर्मर्स कॉर्नर' पर क्लिक करें.
3. अब, 'न्यू फॉर्मर रजिस्ट्रेशन' पर क्लिक करें.
4. 'रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन' या 'अर्बन फार्मर रजिस्ट्रेशन' सलेक्ट करें.
5. अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें, राज्य का चयन करें और 'गेट OTP' पर क्लिक करें.
6. ओटीपी भरें और रजिस्ट्रेशन के लिए आगे बढ़ें.

7. राज्य, जिला, बैंक और पर्सनल डीटेल्स भरें.
8. आधार के अनुसार अपना डीटेल्स भरें.
9. सबमिट फॉर आधार ऑथेंटिकेशन पर क्लिक करें. 
10. आधार अथेंटिकेशन कंप्लीट होने के बाद जमीन से संबंधित सभी डीटेल्स भरें. 
11. डॉक्यूमेंट अपलोड करें और सेव बटन क्लिक करें. 
12. आपको रजिस्ट्रेशन के स्वीकार होने या खारिज होने से संबंधित एक मैसेज मिल जाएगा.

इसे भी पढ़ें- संसद में भी उद्धव ठाकरे के 'बुरे दिन', एकनाथ शिंदे गुट को मिला शिवसेना का दफ्तर

पीएम किसान योजना के KYC कैसे करें?

1. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in  पर जाएं.
2. होम स्क्रीन पर 'E-kyc' ऑप्शन पर क्लिक करें. 
3. अपना आधार नंबर और Captcha कोड डालें. फिर 'सर्च' पर क्लिक करें.
4. अपने आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें. आपको नंबर पर एक ओटीपी मिलेगा.
5.'गेट ओटीपी' पर क्लिक करें.
6 .ओटीपी दर्ज करें और एंटर दबाएं.
7. पीएम किसान योजना eKYC प्रक्रिया अब पूरी हो गई है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement