Advertisement

PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के खाते में जल्द आएगी 23वीं किस्त, जानें कब मिलेगा पैसा और कैसे चेक करें स्टेट्स

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की जल्द ही 23वीं किस्त आपके खाते में आने वाली है. हालांकि बहुत से लोग इस योजना का लाभ न मिलने से परेशान हैं. ऐसे में आप मिनटों में इससे जुड़ने के साथ ही अपना स्टेट्स जान सकते हैं...

Latest News
PM Kisan Samman Nidhi: किसानों के खाते में जल्द आएगी 23वीं किस्त, जानें कब मिलेगा पैसा और कैसे चेक करें स्टेट्स

Pm Kisan Samman Nidhi Yojana

(Credit Image AI)

Add DNA as a Preferred Source

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से देश भर में करोड़ों किसान जुड़े हुए हैं. इस योजना के तहत हर साल किसानों को 3 किस्तों में 6000 रुपये दिये जाते हैं. इस बार 23वीं किस्त जारी की जाएगी. इससे पहले 13 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक ही क्लिक में देश के करोड़ों किसानों के खातों में किसान सम्मान निधि योजना की 2000 रुपये की 22वीं किस्त पहुंचाई थी.  यह पैसा डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत किसानों के खातों में डाला जाता है. अब किसान अपनी 23वीं किस्त आने का इंतजार कर रहे हैं. वहीं बहुत से किसान अब तक इस स्कीम के न मिलने या रुकने पर परेशान हैं तो आइए जानते हैं कैसे आप किसान सम्मान निधि को प्राप्त कर सकते हैं. वहीं 23 किस्त कब तक आपके खाते में पहुंच सकती है. 

इस महीने में आएगी 23वीं किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत मोदी सरकार हर साल किसानों को 6000 रुपये सहायता देती है. यह पैसा किसानों के खातों में डायरेक्ट भेजा जाता है. इस योजना से देश भर में करीब 9.3 करोड़ किसान जुड़े हुए हैं. योजना के तहत हर साल दो-दो हजार रुपये की तीन किस्तों में पैसा किसानों के खाते में आता है. इसमें पहली किस्त मार्च से जून के बीच आती है. वहीं दूसरी किस्त जुलाई से अगस्त और तीसरी किस्त सितंबर से दिसंबर के बीच जारी की जाती है. इस बार किसानों की पहली किस्त आ चुकी है. अब दूसरी यानी इस योजना की 23वीं किस्मत किसानों के खाते में जून या जुलाई में आ सकती है. हालांकि अभी तक सरकार की तरफ से फाइनल तारीख नहीं दी गई है. 

इन 3 वजहों से रुक जाती है किसान सम्मान निधि की पेमेंट

कुछ किसान परेशान रहते हैं कि उनके खाते में किसान सम्मान निधि की पेमेंट नहीं आ रही है. या फिर अचानक से रुक गई है तो इसके पीछे की वजह ये 3 गलतियां हो सकती हैं. इनमें सबसे पहली की ई केवाईसी का अपडेट न होना. अगर आपने ई केवाईसी नहीं कराया है तो तुरंत पास के सीएससी सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक करा सकते हैं. सीएससी सेंटर नहीं जाना चाहते हैं तो घर बैठे पीएम किसान पोर्टल पर वैरिफिकेशन कराकर भी इसे पूर्ण कर सकते हैं. वहीं दूसरी आधार कार्ड के बैंक खाते से लिंक न होने की वजह से भी किसान सम्मान निधि की पेमेंट रुक सकती है. इसे जल्द करा लें. तीसरा आपकी जमीन का वेरिफिकेशन जरूर करा लें. इन तीन कमियों की वजह से भी किसान सम्मान निधि रुक जाती है. 

सरकार की ऐसे किसानों पर हे पैनी नजर 

सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में करोड़ों रुपये भेजती है, लेकिन अब सरकार ने इस स्कीम का लाभ ले रहे अपात्र किसानों पर पैनी नजर रखनी शुरू कर दी है. वहीं इस स्कीम में 1 फरवरी 2019 के बाद से खेती की जमीन खरीदने वाले लोगों को इस योजना से बाहर रखा गया. उन्हें किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा.  

ऐसे पता कर सकते हैं अपना स्टेटस

आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा नहीं आ रहा है और इसका कारण भी पता नहीं लग रहा है तो परेशान न हो. इसके लिए आपको किसी सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे अपने मोबाइल से इसका स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर होमपेज पर क्लिक करें. इसके बाद यहां से ‘फार्मर्स कॉर्नर’ Farmers Corner को सिलेक्ट करें. इसमें ‘नो योर स्टेटस’ (Know Your Status) पर क्लिक करें. इसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर डाल दें. इसके बाद कैप्चा कोड भरकर क्लिक करें. कुछ ही मिनटों में आपको अपनकी किसान सम्मान निधि योजना का पूरा स्टेटस मिल जाएगा. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement