Advertisement

Petrol-Diesel Price Today: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमत में आएगी गिरावट, यहां जानें नया रेट

Petrol-Diesel Price Today: अगर आप गाड़ी चलाते हैं तो यह खबर आपके लिए है. यहां जानिए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्या बदलाव आया है...

Latest News
Petrol-Diesel Price Today: क्या पेट्रोल-डीजल की कीमत में आएगी गिरावट, यहां जानें नया रेट

Petrol-Diesel Price Today

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. हालांकि यह कहना मुश्किल है कि क्या भारत में इसका असर देखने को मिलेगा? क्या पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई गिरावट देखने को मिलेगी? दरअसल पिछले 10 महीनों से भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में की बदलाव नहीं देखने को मिला है. बता दें कि नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें पूरे भारत में 100 रुपये प्रति लीटर के करीब होने के साथ उच्च बनी हुई हैं.आज यानी 23 मार्च, 2023 को पेट्रोल-डीजल की नई कीमत (Petrol-Diesel Price Today) जारी हो गई है.आइए जानते हैं महानगरों में पेट्रोल-डीजल की क्या कीमत (Petrol-Diesel Rate) है:

महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत 

  • नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल और डीजल की मौजूदा कीमत क्रमश: 106.31 रुपये और 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए क्रमश: 102.63 रुपये और 94.24 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल की 92.76 रुपये लीटर है.
  • नोएडा में डीजल की कीमत 89.96 रुपये और पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये है.

अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जांच कैसे करें?

कस्टमर SMS भेजकर आसानी से अपने संबंधित शहरों में ईंधन दरों की जांच कर सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन पर RSP टाइप कर सकते हैं और 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों को HPPRICE टाइप कर 9222201122 पर एसएमएस भेजना होगा. भारत पेट्रोलियम के ग्राहकों को RSP टाइप कर 9223112222 पर एसएमएस करना होगा.

यह भी पढ़ें:  Post Office scheme: रोजाना इस प्लान में 333 रुपये का करें निवेश, मैच्योरिटी पर मिलेंगे 16 लाख रुपये

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement