Advertisement

Petrol-Diesel Price Today: आज क्या है महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें यहां

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में पिछले कुछ समय से को बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है. आइए जानते हैं आपके शहर में पेट्रोल की कीमत.

Latest News
Petrol-Diesel Price Today: आज क्या है महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत, जानें यहां

Petrol-Diesel Price Today

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत में पट्रोल-डीजल की कीमतों में स्थिरता देखने को मिल रही है. 7 मार्च यानी कि मंगलवार को देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें पूरे भारत में 100 रुपये प्रति लीटर के करीब होने के साथ उच्च बनी हुई हैं. आज यानी 7 मार्च, 2023 को पेट्रोल-डीजल की नई कीमत (Petrol-Diesel Price Today) जारी हो गई है. मालूम हो कि लगभग 9 महीने से पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि इस दौरान जहां महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है वहीं छोटे शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol-Diesel Price) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल जाता है. आइए जानते हैं महानगरों में पेट्रोल-डीजल की रेट (Petrol-Diesel Rate) लिस्ट:

महानगरों में तेल की कीमत 

  • नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल और डीजल की मौजूदा कीमत क्रमश: 106.31 रुपये और 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए क्रमश: 102.63 रुपये और 94.24 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल की 92.76 रुपये लीटर है.
  • नोएडा में डीजल की कीमत 89.96 रुपये और पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये है.

अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जांच कैसे करें?

कस्टमर SMS भेजकर आसानी से अपने संबंधित शहरों में ईंधन दरों की जांच कर सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन पर RSP टाइप कर सकते हैं और 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों को HPPRICE टाइप कर 9222201122 पर एसएमएस भेजना होगा. भारत पेट्रोलियम के ग्राहकों को RSP टाइप कर 9223112222 पर एसएमएस करना होगा.

यह भी पढ़ें:  Small Business Idea: मात्र कुछ रुपयों में शुरू करें ये बिजनेस, होगी मोटी कमाई

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement