Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

Petrol-Diesel Price Today: जानिए कहां पेट्रोल-डीजल के कीमत में आई उछाल तो कहां मिल रहा सबसे सस्ता?

Petrol-Diesel Price Today: भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज का पेट्रोल-डीजल रेट लिस्ट जारी कर दिया है. जानिए सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिल रहा है.

Latest News
Petrol-Diesel Price Today: जानिए कहां पेट्रोल-डीजल के कीमत में आई उछाल तो कहां मिल रहा सबसे सस्ता?

Petrol-Diesel Rate

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: आज देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price) में बदलाव देखने को मिला है. हालांकि महानगरों में रह रहे ग्राहकों के लिए राहत की बात है की पेट्रोल-डीजल के कीमत (Petrol-Diesel Price Today) में अभी भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी 21 मार्च को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें पूरे भारत में 100 रुपये प्रति लीटर के करीब होने के साथ उच्च बनी हुई हैं.बता दें कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही है. आपको बता दें कि लगभग 10 महीने से पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि इस दौरान जहां महानगरों में पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है वहीं छोटे शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट (Petrol-Diesel Price) में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. आइए जानते हैं महानगरों में पेट्रोल-डीजल की क्या कीमत (Petrol-Diesel Rate) है:

महानगरों में तेल की कीमत 

  • नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल और डीजल की मौजूदा कीमत क्रमश: 106.31 रुपये और 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए क्रमश: 102.63 रुपये और 94.24 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल की 92.76 रुपये लीटर है.
  • नोएडा में डीजल की कीमत 89.96 रुपये और पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये है.

कहां सबसे सस्ता बिक रहा है पेट्रोल-डीजल?

पोर्ट ब्लेयर में  पेट्रोल 84.10 और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. बता दें की पोर्ट ब्लेयर में सबसे कम कीमत पर पेट्रोल-डीजल बिक रहा है.

कहां सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल बिक रहा है?

राजस्थान के श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कीमत आसमान छू रही है. श्रीगंगानगर में पेट्रोल 113.48 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.24 रुपये प्रति लीटर है. वहीं हनुमानगढ़ में पेट्रोल 112.54 प्रति लीटर और डीजल 97.39 प्रति लीटर बिक रहा है. 

अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जांच कैसे करें?

कस्टमर SMS भेजकर आसानी से अपने संबंधित शहरों में ईंधन दरों की जांच कर सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन पर RSP टाइप कर सकते हैं और 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों को HPPRICE टाइप कर 9222201122 पर एसएमएस भेजना होगा. भारत पेट्रोलियम के ग्राहकों को RSP टाइप कर 9223112222 पर एसएमएस करना होगा.

यह भी पढ़ें:  Aadhaar Card: क्या आपका आधार कार्ड नकली है? कैसे लगाएं पता

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement