Advertisement

Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का पेट्रोल-डीजल के रेट पर क्या हो रहा है असर?

Petrol-Diesel Price Today: आज भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट जारी कर दिए हैं.

Latest News
Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमत में गिरावट का पेट्रोल-डीजल के रेट पर क्या हो रहा है असर?

Petrol-Diesel Price Today

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अगर हम आपसे यह कहें की पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव किसी सरकार पर नहीं बल्कि कच्चे तेल की कीमतों पर डिपेंड करता है तो शायद आप ना मानें. लेकिन सच्चाई यही है. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर लगातार कच्चे तेलों की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही. वहीं देश के कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol-Diesel Price Today) में बदलाव देखने को मिला है. यह बदलाव राज्यों में पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले टैक्स की वजह से है. हालांकि यह बदलाव राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स की वजह से देखने को मिल रहा है. भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज यानी 24 मार्च को पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें पूरे भारत में 100 रुपये प्रति लीटर के करीब होने के साथ उच्च बनी हुई हैं. आइए जानते हैं महानगरों में पेट्रोल-डीजल की क्या कीमत (Petrol-Diesel Rate) है:

महानगरों में तेल की कीमत 

  • नई दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमत क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर है.
  • मुंबई में पेट्रोल और डीजल की मौजूदा कीमत क्रमश: 106.31 रुपये और 94.27 रुपये प्रति लीटर है.
  • चेन्नई में लोगों को पेट्रोल और डीजल के लिए क्रमश: 102.63 रुपये और 94.24 रुपये प्रति लीटर का भुगतान करना पड़ रहा है.
  • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 106.03 रुपये और डीजल की 92.76 रुपये लीटर है.

अपने शहर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जांच कैसे करें?

कस्टमर SMS भेजकर आसानी से अपने संबंधित शहरों में ईंधन दरों की जांच कर सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक अपने फोन पर RSP टाइप कर सकते हैं और 9224992249 पर एसएमएस भेज सकते हैं, जबकि हिंदुस्तान पेट्रोलियम के ग्राहकों को HPPRICE टाइप कर 9222201122 पर एसएमएस भेजना होगा. भारत पेट्रोलियम के ग्राहकों को RSP टाइप कर 9223112222 पर एसएमएस करना होगा.

यह भी पढ़ें:  Income Tax News: क्या है AIS app? टैक्सपेयर्स की कैसे करेगा मदद?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement