यूटिलिटी
मध्यप्रदेश में लाडली बहन योजना पिछले 3 साल से चल रही है. इस योजना के तहत प्रदेश की करीब सवा करोड़ महिलाओं को सरकार हर माह 1500 रुपये ट्रांसफर करती है. आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहती हैं तो आसानी से अप्लाई कर सकती हैं.
सावन का महीना चल रह है. इसमें आने वाले भाई बहन के त्योहार रक्षाबंधन का सभी बेसब्री से इंतजार है. इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त को आएगा, लेकिन इससे पहले मध्यप्रदेश की सवा करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं को सरकार की तरफ गिफ्ट मिलने जा रहा है. यह गिफ्ट रक्षाबंधन के त्योहार के उपलक्ष में सीएम खुद प्रदेश की बहनों को देंगे. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लाडली बहनों के बैंक अकाउंट में 1500 रुपये की किस्त से अलग 250 रुपये का शगुन ट्रांसफर करेंगे. इसके लिए सरकार की तैयारियां शुरू हो गई.
त्यौहारों के दौरान घर का बजट संभालना हमेशा एक चुनौती होता है. इसमें चाहे मिठाइयां खरीदनी हों, भाइयों के लिए राखियां पसंद करनी हों या घर की छोटी-मोटी जरूरतें पूरी करनी हों. ऐसे मौकों पर किसी पर निर्भर रहने के बजाय खुद के बैंक खाते में आने वाली यह सम्मान राशि महिलाओं के भीतर आत्मसम्मान और आजादी का अहसास जगाती है. इसी को देखते हुए मध्य प्रदेश सरकार लाडली बहनों को 1500 रुपये से अलग रक्षाबंधन के शगुन के रूप में 250 रुपये देने जा रही है.
यह अतिरिक्त 250 रुपये केवल एक तात्कालिक उपहार नहीं है, बल्कि ग्रामीण और शहरी मध्यमवर्गीय परिवारों में महिलाओं के आर्थिक अधिकारों की दिशा में एक सशक्त कदम है, जब महिलाओं के हाथ में सीधे पैसा (Direct Benefit Transfer) पहुंचता है, तो परिवार के फैसलों में उनका वजन और योगदान दोनों बढ़ता है. छोटे कस्बों और गांवों की महिलाएं इस पैसे से न केवल अपनी व्यक्तिगत जरूरतें पूरी कर रही हैं, बल्कि बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और छोटी-मोटी बचत में भी इसका इस्तेमाल कर रही हैं.
रक्षाबंधन के पर्व को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव यह विशेष शगुन राशि और नियमित किस्त त्यौहार से पहले ही डीबीटी (DBT) के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे. बहनों के खातों में कुल 1750 रुपये की यह राशि सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खातों में पहुंचेगी.
लाडली बहन योजना की शुरुआत तीन साल पूर्व जुलाई 2023 में हुई थी.इसमें शुरुआती राशि 1000 रुपये प्रति महीने दी जाती थी, जिसे बढ़ाकर सरकार ने 1500 रुपये प्रति महीना कर दिया है.
अगर किसी कारण से 1750 रुपये आपके बैंक अकाउंट में नहीं पहुंचते हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले आधिकरिक पोर्टल cmladlibahna.mp.gov.in पर जाकर अपने "आवेदन एवं भुगतान की स्थिति" जांचें. अगर बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है या आपकी DBT डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सर्विस एक्टिवेट नहीं है, तो अपने नजदीकी बैंक शाखा में जाकर इसे तुरंत चालू करवा लें.