Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

LPG Rules: घर में कितने रख सकते हैं LPG Gas सिलेंडर? इतने से ज्यादा होने पर लगेगा जुर्माना, जमाखोरी की भी होगी कार्रवाई

क्या आप जानते हैं कि घर के अंदर कितने एलपीजी गैस सिलेंडर रखने चाहिए. अगर नहीं तो एलपीजी के नियमों को जरूर जान लें. अन्यथा नियमों का गलती से भी उल्लंघन करने पर जमाखोरी और कालाबाजारी के तहत कार्रवाई हो सकती है.

Latest News
LPG Rules: घर में कितने रख सकते हैं LPG Gas सिलेंडर? इतने से ज्यादा होने पर लगेगा जुर्माना, जमाखोरी की भी होगी कार्रवाई

Credit Image Social Media

Add DNA as a Preferred Source

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के दौरान लोगों को गैस सिलेंडर की किल्लतों को सामना करना पड़ा था. सरकार ने भी एलपीजी गैस सिलेंडर भरवाने से लेकर इसके दाम बढ़ा दिये. इसी को देखते हुए लोगों ने गैस सिलेंउर की किल्लत से बचने के लिए घरों में गैस एडवांस एलपीजी गैस सिलेंडर भरवाकर रखना शुरू कर दिया. इसकी वजह से जमाखोरी और कालाबाजारी की संभावाएं बढ़ गई है.इसी को लेकर प्रशासन ने एलपीजी के नियमों का पालन न करने वाले लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी है. यानी किसी के पास भी एलपीजी सिलेंडरों की खेप मिलने पर कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी कर दिये गये हैं. इसके लिए देश के अलग अलग राज्यों में प्रशासन की टीमें अभियान चलाये हुए हैं. 

अब तक 8208 सिलेंडर किये गये जब्त, दर्जनों पर FIR

इसी को लेकर ओडिशा में विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें प्रशासन ने करीब 8208 एलपीजी सिलेंडर जब्त करने के साथ ही 45 लोगों के खिलाफ जमाखोरी और कालाबाजारी की धाराओं में मुकदमे दर्ज किये हैं. आरोपियों के खिलाफ Essential Commodities Act के तहत 492 मामले में कार्रवाई की गई है. अगर आपके भी घर में एलपीजी सिलेंडरों का ढेर लगा हुआ है तो तुरंत इन्हें गैस एजेंसी को दें. आइए जानते हैं कि आखिर घर में कितने एलपीजी सिलेंडर होने चाहिए और सिलेंडरों कितनी संख्या मिलने पर प्रशासन मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर सकता है.  

घर में कितने रखने चाहिए LPG सिलेंडर

ज्यादातर लोग एलपीजी सिलेंडरों को भरवाने से लेकर इन्हें घर में रखने के नियमों से अनजान होंगे. यही वजह है कि बहुत से लोग बैकअप में कई कई गैस सिलेंडर भरवाकर रखते हैं. एलपीजी गैस एजेंसी के अनुसार, घर में 2 से ज्यादा भरे हुए गैस एलपीजी सिलेंडरों को रखना नियमों को उल्लंघन हो सकता है. आमतौर पर घरेलू उपभोक्ता को एक समय पर दो LPG सिलेंडर रखने की अनुमति होती है, जिसमें एक उपयोग में और दूसरा बैकअप के रूप में रखा जाता है, लेकिन घर में 2 से ज्यादा एलपीजी गैस सिलेंडर भरे हुए मिलते हैं तो व्यक्ति पर कालाबाजारी और जमाखोरी का आरोप लग सकता है. उन पर Essential Commodities Act की 492 के तहत कार्रवाई हो सकती है. 

ऐसी स्थिति में क्या हो सकता है, किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

अगर आपके घर में 2 से ज्यादा एलपीजी गैस सिलेंडर हैं तो आपके खिलाफ जांच हो सकती है. क्योंकि यह Essential Commodities Act 1955 का उल्लंघन माना जाता है, जिसमें एलपीजी कनेक्शन निरस्त करने के साथ ही कालाबाजारी और जमाखोरी की जांच हो सकती है. इसमें दोषी पाये जाने पर व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है.ऐसी स्थिति से बचने के लिए घर में सिर्फ 2 एलपीजी गैस सिलेंडर रखें.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement