Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

LPG Cylinder यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट! ऑनलाइन से लेकर गैस कनेक्शन ट्रांसफर तक, जानें क्या-क्या है गैरकानूनी

एलपीजी गैस पर पिछले कुछ दिनों में आई तेजी और बढ़ती मांग के बीच कंपनियों ने एक एडवाइजरी जारी की है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि आप सीधे गैस सिलेंडर बेच या खरीद नहीं सकते हैं. इसके कुछ नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी है अन्यथा कार्रवाई हो सकती है.

Latest News
LPG Cylinder यूजर्स के लिए बड़ा अलर्ट! ऑनलाइन से लेकर गैस कनेक्शन ट्रांसफर तक, जानें क्या-क्या है गैरकानूनी

Lpg Gas Cylinder Rules

(Credit Image Social Media)

Add DNA as a Preferred Source

.एलपीजी गैस सिलेंडर ​सिक्योरिटी पर दिये जाते हैं, मालिकाना हक गैस कंपनी पर होती है
.किसी भी प्लेटफॉर्म या दुकान पर सिलेंडर की खरीद फरोख्त करना गैर कानूनी है
.गैस सिलेंडर ट्रांसफर या खरीद गैस एजेंसी से ही मान्य है
.अगर आपके घर में पीएनजी कनेक्शन हो गया है तो आप गैस सिलेंडर वापस कर डिपॉजिट रकम ले सकते हैं.

इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर और तेल कंपनियां तेल और गैस के बढ़ते दामों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. इसबीच एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर तेल कंपनियों ने ग्राहकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. इसमें कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि एलपीजी गैस सिलेंडर किसी ग्राहक की नहीं, सिर्फ कंपनी की प्रॉपर्टी है. इसलिए गैस सिलेंडर को डायरेक्ट किसी के नाम पर देना, ट्रांसफर करना या ऑनलाइन बेचना अवैध माना जाएगा. आइए जानते हैं गैस सिलेंडर को लेकर क्या नियम है. इनमें क्या गैरकानूनी माना जाता है...

सिक्योरिटी पर दिये जाते हैं सिलेंडर

भारत गैस कंपनी ने एक एडवाइजरी जारी की है. कंपनी ने इसमें बताया कि एलपीजी गैस सिलेंडर ग्रहों को सिक्योरिटी डिपॉजिट पर दिये जाते हैं. इसका मालिकाना हक यानी स्वामित्व तेल कंपनी के पास ही होता है. इसके साथ ही उपभोक्ता को सिलेंडर के इस्तेमाल करने का अधिकार होता है. वह उसे खुद दूसरे के नाम पर ट्रांसफर नहीं कर सकता है. ऐसा करना गैर कानूनी माना जाएगा. 

गैस सिलेंडर की नहीं कर सकते हैं ऑनलाइन बिक्री 

OMCs ने अपनी एडवाइजरी में स्पष्ट किया कि गैस सिलेंडर को किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म या सोशल मीडिया कि जरिये नहीं बेचा जा सकता है. इसे सिर्फ गैस एजेंसियों को बेचने का अधिकार है. किसी भी प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग या बिक्री नहीं की जा सकती, ऐसा करने करना गैर कानून माना जाएगा. कार्रवाई भी की जा सकती है. कंपनियों के अनुसार, ऐसे प्लेटफॉर्म पर बेचे जा रहे सिलेंडर नकली, अनधिकृत या सुरक्षा मानकों के विपरीत हो सकते हैं. इन्हें किसी भी रूप में न खरीदें. 

PNG उपभोक्ताओं को दिये ये निर्देश

वहीं गैस कंपनी ने स्पष्ट किया कि अगर आपके घर पर पीएनजी कनेक्शन हो गया है. आप अब एलपीजी गैस सिलेंडर का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर एलपीजी कनेक्शन सिलेंडर को सरेंडर कर सकते हैं. ऐसा करने से आपकी मूल सिक्योरिटी, जो आपने डिपॉजिट की थी. वह वापस मिल जाएगी.  

भूलकर भी ये गलती न करें लोग

तेल और गैस कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि अगर आपको गैस सिलेंडर की जरूरत है तो सीधे एजेंसी से ही इसकी खरीद फरोख्त करें. किसी अन्य व्यक्ति से गैस सिलेंडर की खरीद फरोख्त या ट्रांसफर करने से आप धोखाधड़ी ​के शिकार हो सकते हैं. वहीं ट्रांसफर करने वाले पर व्यक्ति पर भी कार्रवाई हो सकती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement