Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

LIC का जबरदस्त प्लान, करें मात्र 2100 रुपये का निवेश और पाएं 48 लाख रुपये, जाने इसके बारे में सबकुछ

लाइफ इंश्योरेंस ऑफ इंडिया (LIC) के इस प्लान में 18 साल से 55 साल के लोग इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं और 48 लाख रुपये पा सकते हैं.

LIC का जबरदस्त प्लान, करें मात्र 2100 रुपये का निवेश और पाएं  48 लाख रुपये, जाने इसके बारे में सबकुछ

LIC

Add DNA as a Preferred Source

दिग्गज बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस ऑफ इंडिया (LIC) ने एक नए प्रीमियम एंडोमेंट प्लान (LIC Endowment Plan) की शुरुआत की है जिसमें आप हर महीने मात्र 2100 रुपये निवेश कर मैच्योरिटी पर 48 लाख रुपये पा सकते हैं. इसमें आपको रेगुलर इनकम के साथ मैच्योरिटी पर एकमुश्त राशि भी मिलेगी.

इस प्लान में कौन कर सकता है इन्वेस्ट

जो लोग छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट कर बड़ी कमाई करना चाहते हैं वो इस प्लान को चुन सकते हैं. इसके साथ इसमें आपको टैक्स बेनिफिट्स, इंश्योरेंस कवर और हाई रिटर्न मिलेगा. इस प्लान में 18 साल से 55 साल के लोग 12 से 35 साल के लिए इन्वेस्ट कर सकते हैं. इसमें न्यूनतम बीमा राशि 1 रुपये है लेकिन कोई ऊपरी सीमा नहीं है.

हर दिन करना होगा मात्र 70 रुपये का इन्वेस्टमेंट

इसके लिए आपको 18 साल की उम्र में 35 साल के लिए टर्म प्लान लेना होगा. 10 लाख रुपये की बीमा राशि प्राप्त करने के लिए आपको 26,534 रुपये का वार्षिक प्रीमियम देना होगा. अगले साल प्रीमियम सिर्फ 25,962 रुपये होगा. ऐसे अगर इसे प्रतिदिन के हिसाब से देखे तो आपको इसमें आपको 71 रुपये और हर महीने के हिसाब से 2100 रुपये देना होगा.

अगर आप इस पॉलिसी में निवेश करना चाहते हैं अपने नजदीकी कार्यालयप में जाकर इस पॉलिसी के तहत पंजीकरण करवा सकते हैं. यहां आपको इस योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी. इसके बाद आप अपनी सुविधा के अनुसार जितना चाहें उतना निवेश कर सकते हैं.
 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement