Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

Ladli Behena Yojana: लाड़ली बहना की 37वीं किस्त जारी, नहीं आया SMS तो घबराएं नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस, जानें इससे जुड़ने का प्रोसेस

मध्यप्रदेश में लाडली बहना योजना का लाभ करीब 1.25 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है. इस योजना में हर महीने महिलाओं के खाते में 1500 रुपये आते हैं. आइए जानते हैं कैसे कर सकते हैं इन्हें चेक और लाभ लेने का आसान तरीका.

Latest News
Ladli Behena Yojana: लाड़ली बहना की 37वीं किस्त जारी, नहीं आया SMS तो घबराएं नहीं, ऐसे चेक करें स्टेटस, जानें इससे जुड़ने का प्रोसेस

ladli behna yojana kya hai or kese kare registration

(Credit Image Social Media)

Add DNA as a Preferred Source

.मध्यप्रदेश की लाडली बहना योजना का लाभ 1.25 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है. 
.इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलते हैं 
.सरकार महिलाओं के खाते में कुल 1835 करोड़ रुपये हर महीने भेजती है.
.कैसे और कौन कौन ले सकता है इस योजना का लाभ

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही है. यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाने के लिए शुरू की गई है, जिसके तहत हर माह महिला के खाते में सरकार द्वारा 1500 रुपये भेजे जाते हैं. इस योजना की 37वीं किस्मत महिलाओं के खाते में भेजी गई है. अगर आपके फोन पर अब तक भी बैंक का मैसेज नहीं आया है तो परेशान न हो. आप घर बैठे न आने की वजह का पता लगा सकती हैं. इतना ही नहीं आप इस योजना के नियम से लेकर आवेदन तक कर सकती हैं. आइए जानते हैं इस योजनाओं के तहत मध्य प्रदेश में कितनी महिलाओं को इसका लाभ मिलता है. इसका लाभ आप कैसे ले सकती हैं...

कब शुरू की गई थी लाडली बहना योजना

मध्यप्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की शुरुआत आज से साढ़े तीन साल पूर्व 28 जनवरी 2023 को की थी. इस योजना में सरकार राज्य की पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद देने के साथ ही आत्मनिर्भर बनाने के के लिए हर महीने खाते में 1000 रुपये ट्रांसफर कर करती थी. इसे बढ़ाकर 1500 कर दिया गया, जिसके तहत हर महीने सरकार प्रदेश की 1.25 करोड़ से भी ज्यादा महिलाओं के खाते में लाड़ली बहना योजना के तहत 1,835 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजती है. यह पैसा सीधे महिलाओं के खाते में जाता है. 

क्या है इस योजना की पात्रता

मध्यप्रदेश सरकार की लाडली बहना योजना की पात्रता में महिलाओं का उक्त प्रदेश का होना जरूरी है. इसके साथ ही लाडली बहना योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को पैसा दिया जाता है,​ जिस भी परिवार की वार्षिक आया ढ़ाई लाख रुपये या उससे कम होती है. साथ ही परिवार के पास सरकारी नौकरी हो. पास में 5 एकड़ से जयादा जमीन न हो. ऐसे महिलाएं इस याजना पात्र में आती है. 

लाडली योजना के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

लाडली योजना का लाभ लेने के लिए आंगनवाड़ी केंद्र से लेकर ग्राम पंचायत या फिर ऑनलाइन अधिकारिक वेबसाइटों पर जाकर कर सकते हैं. इसमें ऑफ़लाइन आवेदन के लिए नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, ग्राम पंचायत कार्यालय या फिर बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) के कार्यालय में जाकर करा सकते हैं. इसमें जरूरी दस्तावेज जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र और बैंक पासबुक की कॉपी की फोटों कॉपी जमा करें. वहीं ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं. इसके लिए लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाये. पोर्टल पर 'New User' या 'रजिस्ट्रेशन' के विकल्प आने पर क्लिक करें. यहां पर फॉर्म खुलते ही पूछी गई जानकारी भरें, जैसे आवेदक का नाम नाम, आधार संख्या आदि भरें. इस पर लॉग इन करके लाडली योजना का फॉर्म भरें और दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करके सबमिट कर दें. अधिकारियों के सत्यापण के आद आपके खाते में पैसा आना शुरू हो जाएगा. 

कैसे चेक करें लिस्ट में नाम है या नहीं?

आपका नाम लाडली बहना योजना से जुड़ा या नहीं इसका पता लगाने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाये. इसके बाद आवेदन और भुगतान की स्थिति वाले ऑप्शन पर क्लिक करें. अब अपना पूरा आईडी दर्ज करें.मोबाइल वेरिफिकेशन पूरा करें. इसके बाद आपके नाम से लेकर किस्त तक की पूरी जानकारी खुलकर सामने आ जाएगा. 
 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement