Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

July 2023 Bank Holidays: जुलाई में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

July 2023 Bank Holidays: जुलाई महीने में बैंक 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे. हालांकि यह RBI गाइडलाइन्स के मुताबिक राज्यों पर आधारित होंगे.

Latest News
July 2023 Bank Holidays: जुलाई में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें पूरी लिस्ट

July 2023 Bank Holidays

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2023 बैंक छुट्टियों (July 2023 Bank Holidays) की सूची की घोषणा की है. जुलाई के महीने में सामान्य सप्ताहांत के अलावा केर पूजा, मुहर्रम और आशूरा जैसे आयोजनों के कारण कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.

आरबीआई की बैंक छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक 29 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश और क्षेत्रीय छुट्टियों पर बैंक बंद रहेंगे. जुलाई महीने में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे. मुहर्रम के कारण त्रिपुरा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मिजोरम, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे.

यह भी पढ़ें:  Higher EPFO Pension की फिर से बढ़ी तारीख, यहां जानें पूरी डिटेल

जुलाई 2023 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

2 जुलाई, 2023: रविवार
5 जुलाई, 2023: गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती- जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
6 जुलाई, 2023: मिज़ो हमीचे इंसुइहखौम पावल (MHIP) दिवस- मिज़ोरम में बैंक बंद रहेंगे
8 जुलाई 2023: दूसरा शनिवार
9 जुलाई 2023: रविवार 
11 जुलाई, 2023: केर पूजा- त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे
13 जुलाई, 2023: भानु जयंती- सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे
16 जुलाई 2023: रविवार
17 जुलाई, 2023: यू टिरोट सिंग डे- मेघालय में बैंक बंद रहेंगे
21 जुलाई, 2023: द्रुक्पा त्शे-ज़ी - सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे
22 जुलाई, चौथा शनिवार
23 जुलाई 2023: रविवार
28 जुलाई, 2023: आशूरा - जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे
29 जुलाई, 2023: मुहर्रम (ताजिया)
30 जुलाई, 2023: रविवार

अलग-अलग राज्यों के बैंकों के लिए आरबीआई की छुट्टियां अलग-अलग हो सकती हैं. आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट के मुताबिक, विभिन्न राज्यों में कई त्योहारों के लिए कुल 8 छुट्टियां राज्य विशिष्ट हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement