Advertisement

Android Phone की कीमत पर मिल रहा है iPhone 13, 25 हजार रुपये देकर ले जाएं घर

Flipkart के मुताबिक, Apple का आईफोन 13 बहुत ही कम दामों में और सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन बन गया है. इसकी सबसे बड़ी वजह है कि कम दाम में यह iPhone 14 जैसे ही लाजवाब फीचर से लैस है.

Latest News
Android Phone की कीमत पर मिल रहा है iPhone 13, 25 हजार रुपये देकर ले जाएं घर

iPhone 13

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: एपल आईफोन (Apple iPhone) के दीवानों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म Flipkart पर आईफोन 13 (iPhone 13) बहुत ही कम कीमत पर मिल रहा है. इस दौरान इस वेबसाइट से आईफोन 13 को खरीदने पर आपको 36,099 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है. जिसके बाद iPhone 13 की कीमत सिर्फ और सिर्फ 25,900 रुपये हो जाती है.
 
जैसा कि ऊपर बताया गया है, कि Apple का आईफोन 13 बेहद ही कम दामों में फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है. इसके अलावा यहां पर आप अपने पुराने फोन को एक्सचेंज करके 33,000 रुपये  तक की trade-in छूट भी पा सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध ऑफर और बैंक छूट के साथ आप आईफोन 13 को सिर्फ 25,900 रुपये  में खरीद सकते हैं. 

यह भी पढ़ें:  Ladli Behna Yojana: सरकार महिलाओं के खाते में डालेगी 1000 रुपये, क्या आप भी हैं इस कतार में, जानें यहां

iPhone 13 के फीचर्स

Apple के आईफोन 13 में 6.1 इंच का सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले मिलता है और यह पावरफुल A15 बायोनिक चिपसेट के साथ आता है. वहीं इसमें 12MP लेंस के साथ डुअल रियर कैमरा का सेटअप भी दिया गया है. आपकी वीडियो क्वालिटी अच्छी आ सके इसके लिए इसमें 4K डॉल्बी विजन एचडीआर वीडियो रिकॉर्ड की फैसिलिटी भी मिलती है. बिना रुकावट के इसमें 17 घंटे तक का वीडियो प्लेबैक भी मिलता है. आईफोन 13 को साल 2021 में आईफोन 13 प्रो और मिनी के साथ लॉन्च किया गया था.

फ्लिपकार्ट पर iPhone 12 भी मिल रहा इतना सस्ता

आईफोन 12 को अगर आप खरीदना चाहते हैं तो यह भी फ्लिपकार्ट पर काफी सस्ती कीमत पर उपलब्ध है. आईफोन 12 के 64GB स्टोरेज मॉडल को आप सिर्फ 53,999 रुपये पर घर ले जा सकते हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement