Advertisement

इस सरकारी स्कीम से मिलेगी हर महीने 1 लाख रुपये की पेंशन, जानिए कैसे

Investment Tips: अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को बेहतर बनाना चाहते हैं तो यहां हम निवेश के कुछ फंडे बता रहे हैं जिन्हें अपनाकर आप अपने वृद्धावस्था को बेहतर बना सकते हैं.

Latest News
इस सरकारी स्कीम से मिलेगी हर महीने 1 लाख रुपये की पेंशन, जानिए कैसे

Retirement Fund

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रिटायरमेंट के टाइम लोग सोचते हैं कि इस उम्र में वो आराम से अपनी लाइफ को इंजॉय करें. उन्हें पैसे, घर खर्च आदि के लिए किसी और पर आश्रित न होना पड़े. इसके लिए आपको रिटायरमेंट के बाद पेंशन के तौर पर लगभग 1 लाख रुपये हर मंथ मिल सकता हैं. इसे पाने के लिए आपको कुछ बातों पर ध्यान देना होगा कि आपको रिटायरमेंट के बाद खर्च के लिए कितने रुपये चाहिए या आप हर महीने कितना पेंशन चाहते हैं. ये तय करने के बाद आप ये भी तय करें कि आपको इतना पेंशन पाने के लिए कितना इन्वेस्टमेंट करना होगा. इसके अलावा आपको ये भी जानकारी होनी चाहिए कि आप पैसों को कहां निवेश करेंगे?

NPS में निवेश कर पाएं 1 लाख रुपये तक का पेंशन

केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) लॉन्च किया गया था. इस योजना के तहत आप अपनी नौकरी के दौरान ही अपने रिटायरमेंट का इंतजाम कर सकते हैं. आप NPS योजना में निवेश करके अपने फ्यूचर को बेहतर और सुरक्षित कर सकते हैं. इसके लिए आपको 60 प्रतिशत इक्विटी में निवेश और 40 प्रतिशत डेब्ट में निवेश करना होगा. इससे निवेशक को एवरेज में 10 प्रतिशत रिटर्न मिल जाता है और रिटायरमेंट पर 1 लाख रुपये पेंशन पाने के लिए आपको अगले 30 साल तक हर महीने 15 हजार रुपये निवेश करने की जरूरत होती है.

यह भी पढ़ें:  जल्द ही केन्द्रीय कर्मचारियों की सैलरी में होगी बढ़ोतरी, बेसिक सैलरी बढ़कर हो जाएगी 26,000 रुपये

SIP में निवेश करें

अगर आपको रिटायरमेंट के बाद हर महीने 1 लाख रुपये तक का पेंशन चाहिए तो आपको इसके लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) में निवेश करना होगा. बता दें कि आप 30 साल की उम्र में निवेश करना स्टार्ट करते हैं और अगले 30 सालों तक निवेश करते हैं तो आप अपने बुढ़ापे के लिए एक अच्छा फंड जोड़ सकते हैं. अगर आप इस समय हर महीने लगभग 56,660 रुपये निवेश करते हैं तो आपका कुल फंड 2 करोड़ रुपये का होता है. इस फंड पर 12 प्रतिशत यील्ड दिया जाता है. इसका मतलब ये हुआ कि आपको रिटायरमेंट के समय हर महीने 1 लाख रुपये पेंशन मिल जाएगा.

महंगाई को ध्यान में रख कर करें निवेश

एक्सपर्ट की मानें तो निवेशक हाइब्रिड या कंजर्वेटिव हाइब्रिड (Systematic Withdrawal Plan) फंड में निवेश करते हैं तो ये आपको महंगाई से बचाने का काम भी करता है. यानी कि ये आपको सालाना तौर पर लगभग 7-8 प्रतिशत रिटर्न देता है. इस प्लान में निवेश करते समय निवेशकों को महंगाई को भी ध्यान में रखना चाहिए. इस निवेश में रिटायरमेंट के बाद 1 लाख रुपये पेंशन पाने के लिए अगले 30 साल की लाइफ है तो आपको 6 प्रतिशत महंगाई को भी ध्यान में रखना होगा और इसी को देखते हुए SWP में आपका कुल फंड 2.76 करोड़ रुपये होना चाहिए.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement