Advertisement

इनकम टैक्स विभाग का भ्रष्टाचार पर चला चाबूक, अरबों की संपत्ति जब्त

Income Tax डिपार्टमेंट ने कर्नाटक सहित अन्य राज्यों के ठेकेदारों और रियल एस्टेट डेवलपर्स के यहां छापेमारी कर अरबों की संपत्ति जब्त की है.

Latest News
इनकम टैक्स विभाग का भ्रष्टाचार पर चला चाबूक, अरबों की संपत्ति जब्त

Income Tax Department Raid

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इनकम टैक्स (Income Tax) विभाग ने कर्नाटक और अन्य राज्यों में कई ठेकेदारों और रियल एस्टेट डेवलपर्स के यहां छापेमारी की है. इस छापेमारी में 94 करोड़ रुपये नकद, 8 करोड़ रुपये के सोने-हीरे और 30 लक्जरी घड़ियां जब्त की गई हैं. कुल मिलाकर, 1 अरब रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है.

इन छापेमारी के पीछे का मकसद इन ठेकेदारों और रियल एस्टेट डेवलपर्स पर धन शोधन के आरोपों की जांच करना है. आयकर विभाग का कहना है कि इन लोगों ने अपने आय का सही तरीके से हिसाब नहीं दिया है और उन्होंने अवैध तरीके से धन अर्जित किया है.

यह भी पढ़ें:  मिडिल क्लास के लिए सरकार ने शुरू की नई योजना, जानें कैसे उठाएं फायदा?

ये छापेमारी देश में आर्थिक अपराधों के खिलाफ सरकार की कड़ी कार्रवाई का संकेत है. सरकार ने हाल ही में कई अन्य मामलों में भी छापेमारी की है, जिसमें मनी लॉन्ड्रिंग, कर चोरी और भ्रष्टाचार शामिल हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement