Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

हर महीने सिर्फ 5000 रुपये जमा करके बन जाएंगे करोड़पति, क्या है सरकार की ये दमदार स्कीम?

अगर कोई माता-पिता बच्चे के पैदा होते ही 50 साल के लिए पीपीफ प्लान शुरू करते हैं और हर महीने 5 हजार रुपये जमा करते हैं, तो 50 साल में वह 30 लाख रुपये जमा कर लेंगे. इस 30 लाख रुपये पर 7.1 प्रतिशत के हिसाब से 2.40 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का ब्याज बनेगा.

Latest News
हर महीने सिर्फ 5000 रुपये जमा करके बन जाएंगे करोड़पति, क्या है सरकार की ये दमदार स्कीम?

पोस्ट ऑफिस या किसी भी बैंक शाखा में शुरू कर सकते हैं पीपीएफ (Image Source: Pexels)

Add DNA as a Preferred Source
  • सरकार वर्तमान में पीपीएफ प्लान के तहत 7.1 प्रतिशत का ब्याज देती है
  • शादी, हायर एजुकेशन और घर बनाने जैसी भविष्य के प्लान के लिए बहुत फायदेमंद है पीपीएफ स्कीम
  • माता-पिता या लीगल गार्जियन बच्चों के लिए शुरू कर सकते हैं प्लान
  • पोस्ट ऑफिस या बैंक शाखा में खुलवा सकते हैं पीपीएफ अकाउंट

पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) सबसे ज्यादा सुरक्षित लॉन्ग टर्म फाइनेंशियल प्लान है, जिसके तहत सरकार अच्छे इंटरेस्ट के साथ गारंटी रिटर्न देती है. पोस्ट ऑफिस या किसी भी बैंक में ग्राहक यह स्कीम शुरू कर सकते हैं. यह स्कीम लॉन्ग टर्म के लिए ज्यादा अच्छी है क्योंकि इसमें अच्छा रिटर्न मिलता है इसलिए बच्चों की पढ़ाई, शादी या घर खरीदने के लिए इसमें सेविंग कर सकते हैं.

अगर बच्चों के भविष्य के किए सेविंग करना चाहते हैं, तो माता-पिता या लीगल गार्जियन पोस्ट ऑफिस या किसी भी बैंक शाखा में स्कीम शुरू कर सकते हैं. अगर बच्चे के जन्म से या छोटी उम्र से सेविंग करेंगे तो हर महीने सिर्फ पांच हजार रुपये जमा करके भविष्य में इंटरेस्ट के साथ करोड़ों का रिटर्न मिलेगा. अकाउंट होल्डर के 18 साल का होते ही, इस खाते को वयस्क खाते में कंवर्ट करना जरूरी है.

चक्रवृद्धि ब्याज से बनेंगे करोड़पति

प्लान शुरू करने से पहले ये जानना जरूरी है कि कितना इंवेस्ट पर कितना रिटर्न मिलेगा. चक्रवृद्धि ब्याज की वजह से कस्टमर जितना पैसा अकाउंट में जमा करेंगे उसका रिटर्न काफी अच्छा मिलेगा. लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार सरकार फिलहाल 7.1 प्रतिशत का ब्याज देती है. आइए जानते हैं कि इस ब्याज दर से कितने साल में 5000 रुपये हर महीने जमा करने पर कितने की सेविंग होगी-

  • अगर कोई माता-पिता बच्चे के पैदा होते ही 50 साल के लिए पीपीफ प्लान शुरू करते हैं और हर महीने 5 हजार रुपये जमा करते हैं, तो 50 साल में वह 30 लाख रुपये जमा कर लेंगे. इस 30 लाख रुपये पर 7.1 प्रतिशत के हिसाब से 2.40 करोड़ रुपये का ब्याज मिलेगा और टोटल रिटर्न बनेगा 2.70 करोड़ रुपये.
  • 10 साल की उम्र में पीपीएफ प्लान शुरू किया जाए और 40 साल तक अकाउंट में हर महीने 5 हजार रुपये जमा किए जाते हैं तो 40 साल बाद कुल 24 लाख रुपये जमा हो जाएंगे. इस पर कुल इंटरेस्ट बनेगा 1.07 करोड़ रुपये. जब यह बच्चा 50 साल का होगा तो उसको कुल 1.31 करोड़ रुपये का कुल रिटर्न मिलेगा.
  • अगर 20 साल की उम्र में 30 साल के लिए पीपीएफ अकाउंट खोला जाए तो 50 साल की उम्र तक कुल 18 लाख रुपये का डिपॉजिट होगा और इस जमा राशि पर कुल 43.80 लाख रुपये ब्याज बनेगा. इस तरह कस्टमर को कुल 61.80 लाख रुपये का रिटर्न 50 साल की उम्र में मिल जाएगा.
  • मान लीजिए कोई 30 साल की उम्र में पीपीएफ अकाउंट शुरू करता है और 50 साल का होने तक हर महीने 5 हजार रुपये जमा करता है, तब 20 साल में वह 12 लाख रुपये जमा कर लेगा, जिस पर कुल इंटरेस्ट होगा 14.63 लाख रुपये. इस तरह 50 साल की उम्र में एफडी मैच्योर होने पर उन्हें 26.63 लाख रुपये मिलेंगे.
  • अगर कोई माता-पिता अपने 35 साल के बच्चे के लिए एफडी करवाते हैं या वह खुद पीपीएफ अकाउंट शुरू करता है और 50 साल की उम्र तक हर महीने 5 हजार रुपये जमा करेगा तो उसको 16.27 लाख रुपये का रिटर्न मिलेगा. 35 साल से 50 साल की उम्र तक 15 सालों में कुल डपॉजिट होगा 9 लाख रुपये, जिस पर 7.27 लाख रुपये से ज्यादा का ब्याज बनेगा. इस तरह अकाउंट होल्डर की 15 साल की एफडी में 16.27 लाख रुपये की सेविंग होगी.

 

यह भी पढ़ें:- UAN नहीं, MID नहीं और 20 साल पहले PF अकाउंट भी हो गया बंद... इस स्कीम में EPFO देगा पूरा पैसा, जान लें क्या है?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement