Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

Gold-Silver Price Today: सोने में आई गिरावट, चांदी भी 953 रुपये लुढ़का

Gold-Silver Price Today: आज सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है. सोने में 379 रुपये की गिरावट तो चांदी में 953 रुपये की गिरावट दर्ज की गई.

Latest News
Gold-Silver Price Today: सोने में आई गिरावट, चांदी भी 953 रुपये लुढ़का

Gold-Silver Price Today

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी है. सर्राफा बाजार के कारोबारी इससे परेशान नजर आ रहे हैं. आज 10 ग्राम सोने के भाव (Gold-Silver Price Today) में 379 रुपये की गिरावट देखने को मिली. हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को 24 कैरट सोने का भाव 60,400 रुपये बना हुआ है. वहीं चांदी के भाव में 953 रुपये की गिरावट के बाद यह 71,568 प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रहा है.

सोमवार को इतने पर बंद हुआ था सोना

सोमवार को सोने का भाव 60,829 रुपये पर बंद हुआ था जिसमें आज 379 रुपये की गिरावट के साथ यह 60,400 रुपये पर चल रहा है.वहीं 22 कैरट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत में 347 रुपये की गिरावट के साथ यह 55,372 रुपये चल रहा है.

यह भी पढ़ें:  कौन हैं Amazon CEO Jef Bezos की गर्लफ्रेंड Lauren Sanchez, क्या दोनों ने कर ली है सगाई?

क्या चल रहा IBJA पर सोने-चांदी की कीमत?

IBJA की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 60,450 रुपये चल रहा है. वहीं 23 कैरट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 60,208 रुपये, 22 कैरट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 55,372 रुपये, 18 कैरट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 45,338 और 14 कैरट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 35,363 रुपये चल रहा है. वहीं एक किलो सोने की कीमत 71,568 रुपये चल रहा है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस साल सोना 64 हजार रुपये के पार पहुंच सकता है. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement