Advertisement

Gold Price Today: सोने और चांदी में किसका दाम गिरा और किसका बढ़ा, देखें क्या है आज का रेट

Gold Price Today: आज सोने-चांदी के भाव में उतार चढ़ाव देखने को मिला. सोने के भाव में जहां गिरावट दर्ज की गई वहीं चांदी की कीमत में इजाफा देखने को मिला

Latest News
Gold Price Today: सोने और चांदी में किसका दाम गिरा और किसका बढ़ा, देखें क्या है आज का रेट

Gold-Silver Price Today

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के भाव (Gold-Silver Price) में लगातार उतार-चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है. इस दौरान अगर आप गोल्ड में इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की साबित हो सकती है. बता दें कि मध्यप्रदेश के सर्राफ बाजार में आज सोने के भाव (Madhya Pradesh Gold Price Today) में गिरावट दर्ज की गई. वहीं चांदी के भाव (Silver Price) में हल्का उछाल देखने को मिला. आइए जानते हैं आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के भाव (Gold Price Today) क्या है:

गोल्ड के भाव में गिरावट

भोपाल में कल यानी मंगलवार को 22 कैरट गोल्ड की कीमत 53,430 रुपये प्रति 10 ग्राम था. आज इसमें 100 रुपये की गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद 22 कैरट गोल्ड की कीमत 53,330 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है.वहीं 24 कैरेट गोल्ड की कीमत कल 56,100 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो कि आज 56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है. 

चांदी के भाव में बढ़ोतरी

भोपाल में कल यानी मंगलवार को चांदी का भाव 72,000 प्रति किलोग्राम था जो आज 72,500 रुपए प्रति किलोग्राम है. यानी चांदी की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

एक मिस्ड से जानें गोल्ड का रेट

आप सोने का रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं. कुछ ही समय बाद आपके नंबर पर SMS आएगा. जिसमें मौजूदा दिन के सोने का भाव लिखा होगा.

यह भी पढ़ें:  PM Kisan Yojana: अब लाभार्थी पोस्ट ऑफिस में भी खुलवा सकते हैं खाता, लेकिन पहले करवा लें काम

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement