Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

इस हाईवे पर मिलेगी तेज इंटरनेट, ट्रैवेल करना होगा मजेदार

NHAI देशभर में 10 हजार किलोमीटर लंबी सड़क को हाईटेक का रूप देने वाली है. इसके लिए दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और हैदराबाद-बेंगलुरु कॉरिडोर को चुना गया है.

Latest News
इस हाईवे पर मिलेगी तेज इंटरनेट, ट्रैवेल करना होगा मजेदार

Delhi Mumbai Expressway

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) देश में 10,000 किलोमीटर लंबा डिजिटल हाईवे बनाने की योजना बना रहा है. इस हाईवे के नीचे ऑप्टिकल फाइबर केबल बिछाया जाएगा. इससे आसपास के इलाकों में भी इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ेगी.

इस हाईटेक हाईवे को बनाने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 1367 किलोमीटर और हैदराबाद-बेंगलुरु कॉरिडोर पर 512 किलोमीटर रास्ते को चुना गया है. इससे दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक व तेलंगाना के दूर-दराज इलाकों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें:  त्यौहार में संभल करें खर्च, वरना Credit Card का बिल भरने में ही निकल जाएगी पूरी सैलरी

इस हाईटेक हाईवे के बनने से ये लाभ होंगे:

  • सुरक्षित यात्रा: हाईवे पर स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (STMS) लगाया जाएगा. इससे ट्रैफिक को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी और दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाएगी.
  • तेज डिलीवरी: हाईवे पर 5G नेटवर्क उपलब्ध होगा. इससे ई-कॉमर्स और अन्य डिलीवरी सेवाओं को तेजी मिलेगी.
  • बेहतर सड़क यात्रा अनुभव: हाईवे पर स्मार्ट डिस्प्ले और अन्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी. इससे सड़क यात्रा का अनुभव बेहतर होगा.
  • इस हाईटेक हाईवे का निर्माण 2025 तक पूरा होने की उम्मीद है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement