Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

Cyber Crime: हर रोज 60 करोड़ का साइबर फ्रॉड, TRAI ने जारी किया अलर्ट, बचने के लिए करें ये काम?

Cyber Fraud: भारत में  साइबर क्राइम की घटनाएं  बढ़ते ही जा रही हैं. स्कैमर्स हर रोज नई तरकीबें खोजकर लोगों के पैसे को ठगने की कोशिश कर रहे हैं. 

Latest News
Cyber Crime: हर रोज 60 करोड़ का साइबर फ्रॉड, TRAI ने जारी किया अलर्ट, बचने के लिए करें ये काम?
Add DNA as a Preferred Source

Cyber Fraud News: भारत में साइबर क्राइम की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं. स्कैमर्स नए-नए तरीकों से लोगों की मेहनत की कमाई लूटने में लगे हुए हैं. खासकर डिजिटल फ्रॉड जैसे मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है. हाल के दिनों में, एक नया ट्रेंड सामने आया है जिसमें ठग फोन कॉल्स या SMS के जरिए लोगों की निजी जानकारी चुराकर उनके बैंक अकाउंट से लाखों रुपए ठग लेते हैं.

इसी खतरे को ध्यान में रखते हुए, टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने एक जरूरी भी अलर्ट जारी किया है. TRAI ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में बताया कि साइबर ठगों ने एक नया तरीका अपनाया है, जिसमें वे लोगों को उनके मोबाइल नेटवर्क को बंद करने की धमकी देकर पैसे की मांग करते हैं.

TRAI का अलर्ट 
TRAI के अनुसार, कुछ साइबर ठग यूजर्स को कॉल करके कहते हैं कि वे नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं.  अगर तुरंत पैसे नहीं दिए गए, तो उनका मोबाइल नेटवर्क बंद कर दिया जाएगा, लेकिन TRAI ने साफ किया है कि इस तरह की कोई कॉल उनकी तरफ से नहीं की जाती. अगर यूजर्स को ऐसी कोई कॉल आती है तो उन्हें तुरंत संचार साथी पोर्टल पर इसकी शिकायत करनी चाहिए.

साइबर क्राइम के बढ़ते मामले
भारत में साइबर क्राइम की घटनाओं में तेजी से हो रही है. नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) के अनुसार, 2024 की पहली तिमाही में लगभग 7.4 लाख साइबर क्राइम की शिकायतें प्राप्त हुई हैं. जनवरी से जून के बीच साइबर फ्रॉड्स के जरिए करीब 11,269 करोड़ रुपए की ठगी की गई है, जो हर रोज करीब 60 करोड़ रुपये का नुकसान है.

आगे की चिंताएं
इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (ICCC) के अनुसार, आने वाले साल में साइबर ठगी में और बढ़त हो सकता है. भारत को करीब 1.2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है. इन साइबर ठगों की ज्यादातर गतिविधियां चीन से संचालित होती हैं और ठगी से मिली रकम को देश से बाहर भेजा जाता है. इससे निपटने के लिए पूरी दुनिया में साइबर सुरक्षा को लेकर कई उपाय किए जा रहे हैं.


ये भी पढ़ें- SDM को थप्पड़ मारने वाले Naresh Meena की दबंगई, पुलिस पर ही लगाए आरोप


सावधान रहें, सुरक्षित रहें
साइबर फ्रॉड से बचने के लिए ऑनलाइन व्यवहार में सतर्कता बेहद जरूरी है. किसी भी प्रकार की संदिग्ध कॉल, मैसेज या ईमेल आने पर तुरंत किसी विशेषज्ञ से सलाह लें और उस पर कोई भी व्यक्तिगत जानकारी न दें. TRAI द्वारा दिए गए अलर्ट को ध्यान में रखते हुए अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता दें और यदि कोई संदिग्ध गतिविधि महसूस हो तो तुरंत इसकी रिपोर्ट करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement