Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

यहां मिलेगा 100 रुपये में पैसा वसूल कमरा, पास में है खूबसूरत वादियां

आइए आपको ले चलते हैं झारखंड के पलामू के मेदिनीनगर शहर की गणपति धर्मशाला में जहां आपको मिलता है महज 100 रुपये में ठहरने का आलीशान कमरा. आप यहां अकेले तो रह ही सकते है साथ ही अपने पूरे परिवार के साथ भी यहां ठहर सकते हैं. यहां आपकी सुरक्षा में भी कोई कमी नहीं आएगी.

Latest News
यहां मिलेगा 100 रुपये में पैसा वसूल कमरा, पास में है खूबसूरत वादियां

Palamu Dharmshala

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए पलामू के मेदिनीनगर का गणपति धर्मशाला एक वरदान की तरह है, क्योंकि वर्तमान दौर के महंगाई को देखते हुए इतना सस्ता कमरा मिलना किसी चमत्कार से कम नहीं है. वैसे तो गणपति धर्मशाला अपने नाम से ही फेमस है. लेकिन यह धर्मशाला मेदिनीनगर शहर के छह मुहान चौक से सिर्फ 500 मीटर बाजार  के दूरी पर स्थित है. यहां आप पैदल भी जा सकते हैं और आपके पास निजी वाहन है तो आप उसका भी इस्तेमाल यहां जाने के लिए कर सकते है. 

गणपति धर्मशाला में आपको 100 रुपये में कमरा मिलता है, जिसमें एक बेड के साथ बिजली, पानी और जरूरत की सभी चीजें मिलती हैं. यह धर्मशाला आपको 100  रुपये में  24 घंटे के लिए दिया जाता है और यह सुबह 6 बजे से रात को 10 बजे तक खुला रहता है. 

यह भी पढ़ें:  Delhi Metro Silver Line: इस नए रूट पर होंगे 14 स्टॉप, यहां देखें स्टेशन के नामों की लिस्ट

इस धर्मशाला में यात्री अपनी आईडी (ID) दिखाकर रह सकते हैं. इस धर्मशाला के बारे में लोगों का मानना है कि यह लगभग 100 साल पुराना धर्मशाला है.  

गणपति धर्मशाला में कुल 50 कमरे हैं,  जो बहुत ही साफ- सुथरे हैं. यहां आप सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक बुकिंग करा सकते हैं. यहां सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है. इसके साथ ही यहां पार्किंग के लिए भी जगह दी गई है. 

इस धर्मशाला में आप शादी की भी बुकिंग करा सकते हैं. शादी के लिए यह धर्मशाला 3 दिन के लिए बुक किया जाता है . जिसके लिए 20 हजार रुपये लगते हैं.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement