यूटिलिटी
क्या आप जानते हैं कि अब तक यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लाइव देखा जाने वाला इवेंट कौन सा है. नहीं ना, तो यहां जानिए भारत ने कैसे इसमें भी जीत हासिल कर ली.
डीएनए हिंदी: भारत का चंद्रयान-3 बुधवार 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है. इस दौरान चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने देश की शान को और भी ज्यादा बढ़ाया है. इसके अलावा चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग ने एक और वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है. बता दें कि ये यूट्यूब पर सबसे ज्यादा लाइव देखा जाने वाला इवेंट भी बन गया है. जानकारी के मुताबिक, इसरो के यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 के लैंडिंग की लाइव स्ट्रीमिंग को लगभग 8.06 मिलियन यानी 80 लाख से भी ज्यादा लोगों ने एक साथ एक समय पर देखा था. इससे पहले यूट्यूब पर ब्राजील के खिलाफ दक्षिण कोरिया के फुटबॉल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग ही सबसे ज्यादा लगभग 6.15 मिलियन लोगों ने एकसाथ देखा था. इस रिकॉर्ड को भारत के चंद्रयान-3 ने 23 अगस्त के शाम की लाइव स्ट्रीमिंग ने तोड़ दिया है.
जानकारी के मुताबिक चंद्रयान-3 के लैंडिंग का लाइव प्रसारण लगभग 1 घंटे 11 मिनट तक दिखाया गया. इस एक घंटे के अंदर ही इसरो के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल के करीब नौ लाख सब्सक्राइबरों की संख्या बढ़ गई. इसरो के चैनल पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग से पहले 2.68 मिलियन यानी 26 लाख के करीब सब्सक्राइबर्स थे. जो लैंडिंग होते-होते बढ़कर 35 लाख हो गए. इसके अलावा इसरो के लाइव प्रसारण को सब्सक्राइबर्स से तीन गुना से ज्यादा लोगों ने एक समय पर एक साथ देखा था.
यह भी पढ़ें:
इस पेन के साथ खत्म हुईं लाखों लोगों की बचपन की याद, जानें इसका पूरा इतिहास
10 लाख दर्शक सिर्फ 5 मिनट में जुड़े
5:15 मिनट पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग का लाइव प्रसारण इसरो (ISRO) के यूट्यूब चैनल पर शुरू हुआ था. स्टार्टिंग में लगभग 10 लाख दर्शक ही इस लाइव प्रसारण से जुड़े थे. लेकिन 5 बजकर 20 मिनट पर ही ये संख्या बढ़कर लगभग 20 लाख पर पहुंच गई यानी सिर्फ 5 मिनट में ही दस लाख या इससे ज्यादा लोग यूट्यूब से जुड़ गए. इसके 10 मिनट बाद यानी 5:30 मिनट पर ही ये संख्या बढ़कर 30 लाख हो गई. इसके लगभग 31 मिनट के बाद ही इसरो के ऑफिशियल चैनल पर 5.3 मिलियन (53 लाख) से ज्यादा लोग चंद्रयान-3 की लैंडिंग लाइव देख रहे थे. इसके कुछ मिनट बाद ही इस चैनल पर 80 लाख दर्शक जुड़ गए.
Most Viewed Live Streams on YouTube ▶️
1. 🚀🇮🇳 ISRO Chandrayaan3: 8.06 Million 🔥
2. ⚽️🇧🇷 Brazil vs South Korea: 6.15 M
3. ⚽️🇧🇷 Brazil vs Croatia: 5.2 M
4. ⚽️🇧🇷 Vasco vs Flamengo: 4.8 M
5. 🚀🇺🇸 SpaceX Crew Demo: 4.08 M
6. 🎶🇰🇷 BTS Butter: 3.75 M
7. 🇺🇸 Apple: 3.69 M
8. 🧑⚖️🇺🇸…— The World Ranking (@worldranking_) August 23, 2023
इससे पहले ये रिकॉर्ड ब्राजील और दक्षिण कोरिया के फुटबाल मैच के नाम था
बता दें कि सोशल मीडिया X प्लेटफॉर्म पर The World Ranking नामक एक हैंडिल ने दुनिया के सबसे ज्यादा लाइव स्ट्रिमिंग को यूट्यूब पर देखे जाने वाले इवेंट्स की सूची जारी की है. जिसमें पहले नंबर पर इसरो की चंद्रयान-3 की लाइव स्ट्रिमिंग है. इस लिस्ट के मुताबिक, दूसरे नंबर पर ब्राजील बनाम दक्षिण कोरिया के फुटबॉल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग है. इसके बाद ब्राजील बनाम क्रोएशिया का फुटबॉल मैच 5.2 मिलियन लोगों के एक साथ देखे जाने के आधार पर तीसरे नंबर पर है. इस सूची के हिसाब से एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के इवेंट स्पेसएक्स क्रू डेमो चौथे नंबर पर है. बता दें कि स्पेसएक्स क्रू डेमो इवेंट को 40 लाख से ज्यादा दर्शकों ने यूट्यूब पर लाइव देखा था.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं