Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

PM Modi का बिहार के बुजुर्गों को तोहफा, 38 लाख लोगों को Ayushman Bharat Scheme का लाभ

क्या आपके घर में बुजुर्ग हैं और उनकी सेहत को लेकर आप परेशान रहते हैं? अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. जिससे 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को फायदा होगा. आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) में अब बुजुर्गों को भी शामिल कर लिया गया है.

PM Modi का बिहार के बुजुर्गों को तोहफा, 38 लाख लोगों को Ayushman Bharat Scheme का लाभ

Deputy Chief Minister Samrat Chaudhary 

Add DNA as a Preferred Source

क्या आपके घर में बुजुर्ग हैं और उनकी सेहत को लेकर आप परेशान रहते हैं? अब चिंता करने की जरूरत नहीं है. मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे 70 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को फायदा होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार ने बुधवार को एक अहम फैसला लिया है. आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Scheme) में अब बुजुर्गों को भी शामिल कर लिया गया है. अब इस योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी मुफ्त इलाज की सुविधा होगी. इस बदलाव से 6 करोड़ से अधिक वरिष्ठ नागरिकों को लाभ पहुंचेगा. 

38 लाख वरिष्ठ लाभार्थी
इस फैसले से 4.5 करोड़ परिवारों के 6 करोड़ बुजुर्गों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा. बिहार राज्य की बात करें तो आयुष्मान भारत योजना के तहत, राज्य के 38 लाख वरिष्ठ नागरिकों को इसका लाभ मिल सकता है. अब बुजुर्गों की बीमारी या इलाज को लेकर घरवालों को फिक्र करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इस स्कीम के तहत बुजुर्ग किसी भी प्राइवेट अस्पताल में जाकर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकेंगे. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा था कि मोदी सरकार देश के 4 करोड़ बुजुर्गो को आयुष्मान भारत योजना के तहत लाएगी, जिसमें बिहार के 38 लाख बुजुर्ग भी शामिल हैं. बुजुर्गों के इलाज के लिए कोई शर्त नहीं होगी. ना आय, ना  पेंशन, और ना ही बैंक बैलेंस.


यह भी पढ़ें - Delhi News: 'दिल्ली में नियुक्त किए जाएं बस मार्शल', आतिशी ने एलजी को क्यों लिखा ये लेटर


इस स्कीम के तहत यह सारी सुविधाएं
सबसे अच्छी बात यह है कि अगर आपके पास पहले से प्राइवेट हेल्थ इंश्योरेंस भी है, तब भी आपको इस स्कीम का फायदा मिल सकेगा. अब इलाज से जुड़े सभी खर्चे – मेडिकल जांच, ऑपरेशन, दवाएं – सब कुछ सरकार उठाएगी. अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद की दवाइयों का खर्च भी स्कीम के तहत आएगा. बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी कहा कि इसमें पुरानी बीमारियों को भी कवर किया जाएगा. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement