Advertisement

Hitachi 1.5 Ton Window AC: गर्मी से पहले आधे दाम में खरीदें सस्ता एसी, नहीं मिलेगा इससे जबरदस्त डिस्काउंट

Best Discount on AC: फरवरी में ही अप्रैल वाली गर्मी पड़ने लगी है जिसके चलते यह माना जा रहा है कि अबकी बार एसी की डिमांड बढ़ने वाली है.

Hitachi 1.5 Ton Window AC: गर्मी से पहले आधे दाम में खरीदें सस्ता एसी, नहीं मिलेगा इससे जबरदस्त डिस्काउंट
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ठंड खत्म होने वाली है और लोगों को अब पसीना भी खूब आने लगा है. ऐसे में पंखे के बाद अब लोग कुछ दिनों में एसी भी चलाने लगेंगे. ऐसे में अगर आपके पास एसी नहीं है और आप इस साल एक नया एसी खऱीदना चाहते हैं तो गर्मी से पहले आपको एसी पर तगड़ा डिस्काउंट मिल सकता है. आप थोक के भाव में सस्ता एसी खरीद सकते हैं. हालांकि आपको यह डील  फ्लिपकार्ट या अमेजन जैसे साइट्स पर नहीं बल्कि कहीं और ही मिल रही है तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कहां से सस्ता एसी खरीद सकते हैं. 

दरअसल, थोक के भाव बिकने वाला यह ऐसी Hitachi ब्रांड का है.  इसका मॉडल New Kaze Plus 1.5 Ton Window AC सबसे ज्यादा बिकता है जिसकी कीमत करीब 35,600 रुपए है. अब खास बात यह है कि यह एसी  फेसबुक मार्केट प्लेस से भारी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं.

एयर इंडिया और विस्तारा के विलय की शुरुआत, जानिए कितना लगेगा वक्त

फेसबुक मार्केटप्लेस पर है विज्ञापन

एक फेसबुक यूजर ने फेसबुक पर विज्ञापन पोस्ट किया है. इसमें दावा किया जा रहा है कि उसके पास पिछले साल का एसी का स्टॉक थोक में पड़ा हुआ है और वह इसे आधी से भी कम कीमत पर बेचने का दावा कर रहा है. इन एसी को कोई भी फेसबुक मार्केट प्लेस के जरिए जाकर खरीद सकता है. 

किसी महल से कम नहीं है मुकेश और नीता अंबानी का 27 मंजिला घर, देखें आलीशान एंटीलिया की तस्वीरें

विज्ञापन के साथ ही यूजर ने दावा किया है कि वह Hitachi 1.5 Ton Window AC को 18 हजार रुपए में बेच रहे हैं.वे सभी तरह के एसी पर एक साल की वॉरंटी भी दे रहे हैं.  इसके अलावा यदि यह खराब होता है तो आपके एसी की फ्री में रेपियरिंग की जाएगी. 

EPFO Rules: अगर कंपनी EPF अकाउंट में समय से नहीं करती है योगदान तो क्या कर्मचारी को ब्याज लाभ मिलेगा

कैसे ऑर्डर करें सस्ता एसी

इन एसी को खरीदने के लिए आपको सबसे पहले फेसबुक मार्केट प्लेस के ऑप्शन में जाना होगा. यहां आप Hitachi 1.5 Ton Window AC सर्च करें. इसके बाद आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन आ जाएंगे. इसमें ही आपको एक विज्ञापन भी नजर आएगा जिसमें यूजर ने एसी के थोक में पड़े होने का दावा किया है. ऐसे में आप इसे खरीदने के लिए यही से ऑर्डर दे सकते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement