Advertisement

Bank Holidays in April 2023: जल्दी से निपटा लें जरूरी काम, वरना इस महीने में हो सकती है समस्या

Bank Holidays in April 2023: अगर आपका बैंक से जुड़ा कोई भी काम है तो जल्द से जल्द निपटा लें. क्योंकि अप्रैल में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे.

Latest News
Bank Holidays in April 2023: जल्दी से निपटा लें जरूरी काम, वरना इस महीने में हो सकती है समस्या

Bank Holidays in April 2023

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: करंट फाइनेंशियल ईयर 2022-23 कुछ ही दिनों में खत्म होने वाला है. 31 मार्च के बाद 1 अप्रैल से शुरू होने वाले नए फाइनेंशियल ईयर 2023-24 में कुछ बड़े बदलाव होंगे. एक बड़ी बात जो सभी को ध्यान में रखनी है वह है अप्रैल महीने में बैंक कितने दिन के लिए बंद (Bank Holidays in April 2023) रहेंगे. अगर आपका भी अप्रैल में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो आप अभी से प्लान कर सकते हैं. ऐसे में आपको भी अलग-अलग राज्यों में बैंक छुट्टियों के बारे में जानना जरूरी है.

अप्रैल 2023 में 15 दिन बैंक बंद रहेंगे

देश के ज्यादातर बैंकों के काम पर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का नियंत्रण होता है. बैंक अवकाश रिजर्व बैंक (RBI) की सहमति के बाद तय किए जाते हैं. सरकारी और निजी बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार के अलावा रविवार को काम नहीं होता है.

4 अप्रैल 2023 को महावीर जयंती की छुट्टी

अप्रैल माह की पहली छुट्टी एक अप्रैल को बैंक खातों के वार्षिक समापन के साथ शुरू होगी. चार अप्रैल को महावीर जयंती की छुट्टी रहेगी. पूरे महीने बैंक के कामकाज से जुड़ी कोई परेशानी नहीं होगी. इस दौरान एटीएम (ATM), कैश डिपॉजिट (Cash Deposit), ऑनलाइन बैंकिंग (Online Banking)और मोबाइल बैंकिंग (Mobile Banking) पूरी तरह काम करते रहेंगे.

Income Tax Tips: टैक्स की करनी है बचत! अपनाएं ये तरीका

अप्रैल 2023 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

1 अप्रैल, 2023 (शनिवार): बैंक खाते की वार्षिक क्लोजिंग

2 अप्रैल, 2023 (रविवार): छुट्टी

4 अप्रैल, 2023 (मंगलवार)- महावीर जयंती

5 अप्रैल, 2023 (बुधवार)- बाबू जगजीवन राम जन्मदिवस

7 अप्रैल, 2023 (शुक्रवार) - गुड फ्राइडे

8 अप्रैल 2023 (शनिवार)- महीने का दूसरा शनिवार

9 अप्रैल, 2023 (रविवार)- छुट्टी

अप्रैल 14, 2023 (शुक्रवार) - डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती/बोहाग बिहू/चीराओबा/बैसाखी/बैसाखी/तमिल नववर्ष दिवस/महा बिसुभा संक्रांति/बीजू महोत्सव/बिसु महोत्सव

15 अप्रैल, 2023 (शनिवार) - विशु/बोहाग बिहू/हिमाचल दिवस/बंगाली नववर्ष दिवस

16 अप्रैल, 2023 (रविवार)- छुट्टी

18 अप्रैल, 2023 (मंगलवार) - शब-ए-क़द्र

अप्रैल 21, 2023 (शुक्रवार) - ईद-उल-फितर (रमजान ईद)/गरिया पूजा/जुमात-उल-विदा

22 अप्रैल, 2023 (शनिवार) - महीने का चौथा शनिवार और रमजान ईद (ईद-उल-फितर)

23 अप्रैल, 2023 (रविवार)- छुट्टी

30 अप्रैल, 2023 (रविवार)- छुट्टी

यह भी पढ़ें:  Hindustan Unilever: कौन हैं रोहित जवा? हिंदुस्तान यूनिलीवर के बनेंगे नए CEO

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement