यूटिलिटी
500 Rupees Note Update: अगर आपके पास 500 रुपये का नोट है तो चौकन्ने हो जाएं क्या पता यह नोट नकली हो.
डीएनए हिंदी: अगर आपके पास 500 रुपये का नोट (Fake Currency Notes) है तो एक दो बार अच्छे से चेक कर लें. हो सकता है वह नोट नकली हो. दरअसल मार्केट में 500 रुपये को लेकर एक मैसेज तेजी के साथ वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि जिस 500 रुपये के नोट में हरी पट्टी RBI गवर्नर के सिग्नेचर के पास ना होकर गांधी जी की तस्वीर के पास होती है वह नोट नकली है. वायरल मैसेज के मुताबिक, "500 रुपये के वो नोट मत लीजिए, जिनमें हरी पट्टी RBI गवर्नर के सिग्नेचर के पास है. इस मैसेज को अपने परिवारों और दोस्तों तक पहुंचाएं."
क्या है मैसेज की सच्चाई
PIB Fact Check ने इस मैसेज को लेकर ट्वीट किया है. पीआईबी के मुताबिक यह दावा गलत है और लोग इसके झांसे में ना आएं. आरबीआई के मुताबिक दोनों ही नोट मान्य हैं.
एक मैसेज में यह दावा किया जा रहा है कि ₹500 का वह नोट नकली है जिसमें हरी पट्टी आरबीआई गवर्नर के सिग्नेचर के पास ना होकर गांधीजी की तस्वीर के पास होती है।#PIBFactCheck
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) December 9, 2022
➡️यह दावा फ़र्ज़ी है।
➡️@RBI के अनुसार दोनों ही तरह के नोट मान्य होते हैं।
🔗https://t.co/DuRgmRJxiN pic.twitter.com/IEElFpaXf1
कैसे करें असली और नकली नोट में पहचान
RBI ने किसी भी नोट की पहचान करने के लिए 17 पहचान चिन्ह बताए हैं जिनके मुताबिक आप असली और नकली नोट में फर्क कर सकते हैं. यहां हम असली 500 रुपये के नोट को पहचानने के कुछ पॉइंट्स बता रहे हैं.
यह भी पढ़ें:
Gold Price Latest Rate: सोने-चांदी की गिर रही हैं कीमतें, चेक करें आज क्या है रेट?
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.