बिजनेस
रूस ने यूक्रेन से आज सुबह ही युद्ध का ऐलान कर दिया जिसके बाद कच्चे तेल सहित सर्राफा बाजार में तेजी देखने को मिल रही है.
डीएनए हिंदी: रूस ने यूक्रेन से जंग का ऐलान कर दिया है. इस ऐलान का सीधा असर भारतीय सर्राफा बाजार पर पड़ा है. शेयर बाजार से लेकर सर्राफा बाजार तक की हालत बेहाल है. निवेशकों का मानना है कि तीसरा विश्वयुद्ध (world war 3) हो सकता है जिसकी वजह से वह काफी चिंतित हैं. वहीं, बाजारों में सोने-चांदी के दाम में वृद्धि देखी जा रही है.
साल भर के उच्चतम स्तर पर पहुंचा सोना
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज अप्रैल डिलीवरी वाले गोल्ड में उछाल देखने को मिला है. इस उछाल के बाद सोने (Gold) में 1.42 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल रही है. वर्तमान समय में सोना 51 हजार को पार कर चुका है. वहीं चांदी का बाजार भी गर्म दिखा. चांदी ने इस दौरान 1.40 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की.
यह भी पढ़ें:
Russia Ukraine Conflict: शेयर बाजार धड़ाम, सेंसेक्स 1800 प्वाइंट से ज्यादा टूटा, निवेशकों के 8 लाख करोड़ डूबे
गोल्ड का भाव
सोने की कीमत 1.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 51,419 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच चुका है. 23 कैरेट गोल्ड की औसत कीमत 51213 रुपये रही. 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 47,100 रुपये चल रहा है.
चांदी का रेट
आज चांदी में 1.40 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई. चांदी 66,501 पर ट्रेंड कर रहा है. चांदी में कुल 2, 298 रुपये की तेजी आई है.
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव
रॉयटर्स के मुताबिक, सोना 1,912.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा, जबकि चांदी 24.55 डॉलर प्रति औंस पर बनी रही.
आप अगर घर बैठे गोल्ड का दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 8955664433 पर missed call देना होगा. इसके बाद आपके फोन पर लेटेस्ट रेट्स आ जाएंगे.
हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.
यह भी पढ़ें:
Tax Deduction Claim: दोस्तों के साथ एक ही घर में रह रहे हैं तो ऐसे बचाएं टैक्स