Advertisement

क्या सोने से आगे निकलेगी चांदी? ये 3 वजहें सिल्वर को बना रही हाई डिमांडिंग, एक्सपर्ट ने बताया कमाई का नया फॉर्मूला

सोने की बढ़ती कीमतों के बीच 2026 में चांदी रिटर्न के मामले में सोने को पछाड़ सकती है. ईवी और सोलर सेक्टर में बढ़ती इंडस्ट्रियल डिमांड के कारण चांदी में बड़े उछाल के संकेत हैं, जो छोटे निवेशकों के लिए बंपर कमाई का मौका बन सकता है.

Latest News
क्या सोने से आगे निकलेगी चांदी? ये 3 वजहें सिल्वर को बना रही हाई डिमांडिंग, एक्सपर्ट ने बताया कमाई का नया फॉर्मूला

2026 का असली स्टार बनेगी चांदी? निवेशकों की नजर अब Silver पर क्यों? (फोटो एआई)

Add DNA as a Preferred Source

चांदी को लेकर हमेशा ये संशय लोगों के मन में रहा है कि वह सोने से तो हमेशा पीछे ही रहेगी लेकिन लेकिन ये धारणा धीरे-धीरे अब टूट रही है. अब लोगों का ध्यान सोने से हटकर चांदी की तरफ जा रहा है और इसके पीछ एक नहीं, बल्कि 3 वजहें सामने आ रही हैं. ये तीनों ही वजहें ऐसी हैं जो चांदी को हाई डिमांडिंग बना दी हैं. हाल ये है कि अब निवेशकों के मन में ये सवाल उठने लगा है कि क्या सच में चांदी अब सोने को पछाड़ देगी. सोने के पिछले कई महीनों के रिकॉर्ड को देखते हुए अब कुछ नए ही आंकलन निवेशक कर रहे हैं.

सोना या चांदी- इस समय किसे खरीदना होगा फायदे का सौदा और किसके लिए इंतजार करें एक्सपर्ट से जानें

क्या आप भी हर बार त्योहार या शादियों के सीजन में सिर्फ सोने की कीमतें देखकर हाथ मलकर रह जाते हैं? अगर हां, तो आपके लिए एक ऐसी खबर है जो आपके निवेश करने का तरीका बदल सकती है. बाजार के गलियारों में इन दिनों एक नई चर्चा गर्म है कि जिसे हम अमूमन 'गरीबों का सोना' कहकर छोड़ देते हैं, वही चांदी इस बार सोने को रिटर्न के मामले में बहुत पीछे छोड़ने वाली है. मार्केट एक्सपर्ट देवकृष्ण पांडेय की मानें तो 2026 का असली हीरो सोना नहीं, बल्कि चांदी बनने जा रही है. आइए समझते हैं कि आखिर ऐसा क्या बदल गया है कि बड़े-बड़े इन्वेस्टर्स अब सोने से ध्यान हटाकर चांदी पर दांव लगा रहे हैं. इससे पहले चलिए जान लें  भारत के प्रमुख शहरों और राज्यों में सोने और चांदी के भावों (प्रति 10 ग्राम और प्रति किलोग्राम) क्या हैं (14 जुलाई 2026 ) 

तिजोरी में रखे सोने-चांदी को लेकर बदल गया पूरा खेल, एक्सपर्ट की इस चेतावनी को न करें इग्नोर, जानिए खरीदें या बेचें

शहर / राज्य 22 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) 24 कैरेट सोना (प्रति 10 ग्राम) चांदी (प्रति 1 किलोग्राम)
दिल्ली (NCR) ₹1,32,900 ₹1,44,950 ₹2,19,220
मुंबई (महाराष्ट्र) ₹1,30,597 ₹1,42,470 ₹2,19,160
कोलकाता (पश्चिम बंगाल) ₹1,30,423 ₹1,42,280 ₹2,19,160
चेन्नई (तमिलनाडु) ₹1,32,900 ₹1,44,950 ₹2,19,340
बेंगलुरु (कर्नाटक) ₹1,32,800 ₹1,44,870 ₹2,19,340
हैदराबाद (तेलंगाना) ₹1,32,750 ₹1,44,820 ₹2,19,340
अहमदाबाद (गुजरात) ₹1,32,800 ₹1,44,870 ₹2,19,200
जयपुर (राजस्थान) ₹1,32,900 ₹1,44,950 ₹2,28,500
लखनऊ / कानपुर (उत्तर प्रदेश) ₹1,32,900 ₹1,44,950 ₹2,18,670
भोपाल (मध्य प्रदेश) ₹1,32,800 ₹1,44,870 ₹2,19,200
चंडीगढ़ / अमृतसर (पंजाब) ₹1,32,900 ₹1,44,950 ₹2,19,160
पटना (बिहार) ₹1,32,850 ₹1,44,900 ₹2,19,200

नोट: ऊपर दिए गए रेट्स सांकेतिक (Indicative) हैं और इनमें स्थानीय स्तर पर लगने वाला 3% GST, मेकिंग चार्जेस और टीसीएस (TCS) शामिल नहीं हैं. सटीक और फाइनल रेट्स के लिए अपने नजदीकी सर्राफा बाजार या ज्वेलर्स से संपर्क करें.

आम लोगों की नजर से क्यों दूर रही चांदी

आमतौर पर हमारे घरों में जब भी निवेश की बात आती है, तो सबका ध्यान सीधे सोने की तरफ जाता है. चांदी को लोग सिर्फ पायजेब, बर्तन या दीवाली के सिक्कों तक ही सीमित रखते हैं. आम लोग इसमें भारी-भरकम निवेश करने से कताराते हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि इसके दाम सोने की तरह तेजी से नहीं बढ़ते. लेकिन एक्सपर्ट देवकृष्ण पांडेय का कहना है कि यही धारणा इस बार बदलने वाली है. जब आम जनता किसी एसेट से दूर होती है, तभी उसमें सबसे बड़ा मौका छुपा होता है. इस समय चांदी में निवेश की शुरुआत करना किसी बड़े जैकपॉट से कम नहीं साबित हो सकता.

सोलर और ईवी इंडस्ट्री ने बदला खेल

आखिर चांदी में अचानक ऐसा क्या होने जा रहा है? इसका जवाब किसी तिजोरी में नहीं, बल्कि हमारी बदलती तकनोलॉजी में छुपा है. आज दुनियाभर में सोलर पैनल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) की डिमांड रिकॉर्ड तोड़ रही है. आपको जानकर हैरानी होगी कि हर सोलर पैनल और ईवी की बैट्री में चांदी का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता है. इंडस्ट्रियल डिमांड इतनी तेजी से बढ़ रही है कि आने वाले दिनों में चांदी की किल्लत हो सकती है. जब सप्लाई कम होगी और मांग आसमान छुएगी, तो ज़ाहिर है कि कीमतें भी रॉकेट की तरह ऊपर जाएंगी. यही वो छिपा हुआ एंगल है जिसे आम निवेशक समझ नहीं पा रहे हैं.

100 रुपये की बढ़त से समझिए मुनाफे का गणित

चांदी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह सोने के मुकाबले बहुत सस्ती है, इसलिए आप इसे भारी मात्रा में खरीद सकते हैं. मान लीजिए आपके पास सोने का एक छोटा सा टुकड़ा है और उसके दाम बढ़ते हैं, तो आपको सीमित फायदा होगा. लेकिन अगर आपने कम कीमत में चांदी की बड़ी क्युंटिटी (मात्रा) खरीद रखी है, तो खेल बिल्कुल बदल जाता है. अगर चांदी की कीमत में सिर्फ 100 रुपये प्रति किलो की भी बढ़त होती है, और आपके पास बड़ी मात्रा में चांदी है, तो आपका कुल मुनाफा सोने के मुकाबले कई गुना ज्यादा बैठता है. छोटे निवेशकों के लिए यह कम पैसों में बड़ा फंड बनाने का सबसे सीधा और प्रैक्टिकल तरीका है.

रिकॉर्ड ऊंचाई से भरभरा कर गिरा सोना; एक्सपर्ट से जानिए क्या दिवाली तक गोल्ड होगा और सस्ता या खरीदारी का यही है सही मौका

क्या आपको अभी खरीदना चाहिए?

बाजार के मौजूदा सेंटिमेंट्स को देखते हुए यह साफ है कि चांदी इस समय अपने सबसे बेहतरीन दौर से गुजर रही है. देवकृष्ण पांडेय के अनुसार, जो लोग सोने की आसमान छूती कीमतों के कारण निवेश नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए चांदी एक सुरक्षित और बेहद मुनाफे दार विकल्प है. हालांकि, किसी भी निवेश से पहले बाजार के उतार-चढ़ाव को समझना जरूरी है, लेकिन अगर आप अगले कुछ सालों के लिए लॉन्ग टर्म विजन रख रहे हैं, तो यह सफेद धातु आपकी किस्मत चमकाने का पूरा माद्दा रखती है.

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी और बाजार एक्सपर्ट के विचार केवल पाठकों की जागरूकता और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए हैं. यह किसी भी प्रकार की वित्तीय या निवेश सलाह (Investment Advice) नहीं है. शेयर बाजार, कमोडिटी या कीमती धातुओं (सोना-चांदी) में निवेश करना बाजार के जोखिमों के अधीन है. किसी भी तरह का निवेश करने से पहले अपने व्यक्तिगत वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें. किसी भी मुनाफे या नुकसान के लिए संस्थान जिम्मेदार नहीं होगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement